फेसबुक पर दोस्ती कर गंवाये 2.5 लाख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2017 6:47 AM
कोलकाता. फेसबुक पर एक ज्योतिषी से दोस्ती कर एक महिला ने 2.5 लाख रुपये गंवा दिये. इतना ही नहीं, महिला को अपनी बातों के जाल में फंसाकर युवक ने अपने लिए एक सोने का चेन भी ठग लिया. घटना फुलबागान इलाके के मोतीलाल बसाक लेन की है. पीड़िता का नाम सुष्मिता कर्मकार है. ठगी की […]
उसने दो दिन बाद युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकारी ली. इसके बाद फेसबुक मैसेंजर में दोनों की दोस्ती हो गयी. फोन नंबर में दोनों बातें करने लगे. इसके बाद राहुल ज्योतिषी की पढ़ाई करने के सिलसिले में छत्तीसगढ़ से कोलकाता अा गया और यहां एक हॉस्टल में रहने लगा.
समय-समय पर राहुल उससे रुपये लेने लगा. काफी दिन तक दोस्ती रखने के बीच में जन्मदिन की बात कहकर राहुल ने उस महिला से एक सोने का चेन भी ठग लिया. इसके बाद वह फरार हो गया. काफी तलाशी के बाद उसे आभास हुआ कि वह ठगी की शिकार हुई है. इसके बाद उसने इसकी शिकायत फुलबागान थाने में दर्ज करायी. पुलिस फरार राहुल की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










