कुत्ते के भौंकने से परेशान पड़ोसी ने उसके मालिक को किया घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2017 7:39 AM
कोलकाता. बालीगंज थाना अंतर्गत क्वींस पार्क इलाके में अजीबो-गरीब घटना प्रकाश में आयी है जहां एक व्यक्ति की गिरफ्तारी का कारण एक कुत्ता बना. हुआ यों कि कुत्ते के भौंकने से परेशान होकर एक व्यक्ति ने अपने कुत्ते के मालिक पड़ोसी पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया. गंभीर अवस्था में पीड़ित मुकुंद खेतान […]
आरोपी का नाम अभिजीत सेन (53) बताया गया है. बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से मुकुंद के कुत्ते की ट्रेनिंग के लिए एक ट्रेनर उसके घर आ रहा था.
ट्रेनिंग के दौरान कुत्ता कुछ ज्यादा ही भौंकने लगता था. विगत गुरुवार की सुबह ट्रेनिंग के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ. अभिजीत ने मुकुंद को कुत्ते की ट्रेनिंग बंद करने व उसे हटाने की बात कही. इसी बात पर दोनों की बहस होने लगी. आरोप के अनुसार, बहस के दौरान अभिजीत ने लोहे की एक रॉड से मुकुंद के सिर पर प्रहार कर दिया. घटना की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. अदालत में पेश करने पर आरोपी को 21 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










