मैं बंगाल में ही रहूंगी : ममता बनर्जी
दुर्गापुर : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वह राज्य की राजनीति में बनी रहेंगी और नरेंद्र मोदी के इस बयान को ‘ड्रामा की राजनीति’ करार दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र में भाजपानीत सरकार बनने से वह पश्चिम बंगाल के विकास के सपने को पूरा कर सकेंगी. नरेंद्र मोदी के हाल में […]
दुर्गापुर : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वह राज्य की राजनीति में बनी रहेंगी और नरेंद्र मोदी के इस बयान को ‘ड्रामा की राजनीति’ करार दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र में भाजपानीत सरकार बनने से वह पश्चिम बंगाल के विकास के सपने को पूरा कर सकेंगी.
नरेंद्र मोदी के हाल में चाय की दुकानों पर एकत्र लोगों से बातचीत करने की आलोचना करते हुए ममता ने कहा कि भगवा पार्टी की भांति उनकी पार्टी ‘चुनाव के समय नौटंकी नहीं करती’. पार्टी सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘हम लोगों की समस्याओं के बारे में जानने के लिए ऐसा पूरे 365 दिन करते रहते हैं. मैं उस तरीके की राजनीति में विश्वास नहीं करती. यह क्षणिक राजनीति है.’ ममता ने कहा, ‘मैं बंगाल में रहूंगी. मैं बंगाल से नहीं जा रही हूं. चिंतित मत होइए.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










