ममता ने की अंतरिम रेल बजट की निंदा
कोलकाता: राज्य की मुख्यमंत्री व पूर्व रेल मंत्री ममता बनर्जी ने रेल बजट की तीखी निंदा की है. अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने लिखा है कि वह केंद्र सरकार की वादाखिलाफी देख कर आश्चर्यचकित व दुखी हो गयी हैं. बजट भाषण में रेल मंत्री ने 2014-15 के रेल बजट का परिचय दिया. यह पूरी तरह […]
कोलकाता: राज्य की मुख्यमंत्री व पूर्व रेल मंत्री ममता बनर्जी ने रेल बजट की तीखी निंदा की है. अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने लिखा है कि वह केंद्र सरकार की वादाखिलाफी देख कर आश्चर्यचकित व दुखी हो गयी हैं.
बजट भाषण में रेल मंत्री ने 2014-15 के रेल बजट का परिचय दिया. यह पूरी तरह गलत है और बाहर जानेवाली सरकार का गलत वादा है. यह लेखानुदान बजट है. यह केवल संसद से आनेवाले चार महीने के लिए खर्च के संबंध में इजाजत लेने के लिए है. यह संविधान के खिलाफ और अनैतिक है.
केंद्र सरकार ने 100 दिनों के कार्य के लिए भी फंड देना बंद कर दिया है. नयी घोषणाएं व वादे किये जा रहे हैं. आनेवाले कुछ महीनों में नयी सरकार पर इससे काफी बोझ पड़ जायेगा. इस बजट को कौन लागू करेगा. क्या यह लोगों को धोखे में रखने का उपाय और एक राजनीतिक दल का हित साधन नहीं है. मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जनता की राय भी अपने फेसबुक पेज पर मांगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










