बस्ती विवाद में जानलेवा हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2016 7:38 AM
हेस्टिंग्स इलाके के विजय बोस रोड की घटना अस्पताल लाने के दौरान हमला करने का आरोप अलीपुर व हेस्टिंग्स थाना में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कोलकाता. अलीपुर इलाके की 19 नंबर बस्ती में रविवार को एक महिला ने किसी बात पर एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना को लेकर बस्ती में दो […]
हेस्टिंग्स इलाके के विजय बोस रोड की घटना
अस्पताल लाने के दौरान हमला करने का आरोप
अलीपुर व हेस्टिंग्स थाना में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज
कोलकाता. अलीपुर इलाके की 19 नंबर बस्ती में रविवार को एक महिला ने किसी बात पर एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना को लेकर बस्ती में दो लोग आपस में उलझ पड़े. दोनों पक्ष के युवकों द्वारा की गयी हाथापाई में दो युवक शब्बीर व उपेंद्र सिंह जख्मी हो गये. पुलिस के मुताबिक दोनों इलाज के लिए कुछ लोगों के साथ एसएसकेएम अस्पताल आ रहे थे.
अचानक बिजय बोस रोड के पास बस्ती के कुछ युवक फिर से उनके साथ आ रहे लोगों पर हमला कर मारपीट करने लगे. इस घटना को लेकर कुछ देर के लिए वहां अशांति व्याप्त रही. खबर पाकर हेस्टिंग्स थाना की पुलिस वहां पहुंची. पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्ष की शिकायत के बाद एक-दूसरे के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है. वहीं अलीपुर थाना में भी बस्ती में झमेला करने को लेकर एक शिकायत दर्ज हुई है. पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










