इनामी केएलओ कमांडर मारा गया

Updated:
विज्ञापन

असम के कोकराझार जिले में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ गुवाहाटी/जलपाईगुड़ी : असम के कोकराझार जिले के नयाकगांव में कामतापुर लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन (केएलओ) का एक स्वयंभू कमांडर पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया. वह कृषि विभाग के एक इंजीनियर की हत्या में कथित तौर पर शामिल था. पुलिस के अनुसार, स्वयंभू केएलओ कमांडर बृंदावन राजवंशी […]

विज्ञापन

असम के कोकराझार जिले में सुरक्षा बलों से मुठभेड़

गुवाहाटी/जलपाईगुड़ी : असम के कोकराझार जिले के नयाकगांव में कामतापुर लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन (केएलओ) का एक स्वयंभू कमांडर पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया. वह कृषि विभाग के एक इंजीनियर की हत्या में कथित तौर पर शामिल था. पुलिस के अनुसार, स्वयंभू केएलओ कमांडर बृंदावन राजवंशी फकीरग्राम इलाके में सक्रिय था और उस पर तीन लाख रुपये का इनाम था.

पुलिस महानिरीक्षक (बीटैड कोकराझार) एलआर बिश्नोई ने बताया कि कोकराझार पुलिस थानांतर्गत क्षेत्र में केएलओ के लोगों की गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस और सेना ने बीती रात एक अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि केएलओ के उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की. इसमें केएलओ का स्वयंभू कमांडर मारा गया. दो अन्य उग्रवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. असम सरकार ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी. पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल और 10 गोलियां बरामद हुईं.

दो साल पहले भागा था घर से

दो साल पहले वह घर से भाग कर केएलओ में शामिल हुए था. कोकराझाड़ के पुलिस अधीक्षक सलिल कुमार ने बृंदावन के पास से 7.65 एमएम पिस्तौल, भारी मात्र में नष्ट कारतूस, डिमांड नोट व म्यांमार के कुछ कारेंसी बरामद किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola