कुणाल घोष ने निलंबन रद्द करने की मांग की

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस से निलंबित राज्यसभा सांसद कुणाल घोष ने पार्टी से अपना निलंबन वापस लेने की मांग की है. एक संवाददाता सम्मेलन में कुणाल घोष ने यह मांग की. उनका कहना था कि उन्हें निलंबन के आदेश की कॉपी अभी तक नहीं मिली है. सब कुछ मौखिक रूप से ही बताया गया है. इस […]

विज्ञापन

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस से निलंबित राज्यसभा सांसद कुणाल घोष ने पार्टी से अपना निलंबन वापस लेने की मांग की है. एक संवाददाता सम्मेलन में कुणाल घोष ने यह मांग की.

उनका कहना था कि उन्हें निलंबन के आदेश की कॉपी अभी तक नहीं मिली है. सब कुछ मौखिक रूप से ही बताया गया है. इस बाबत मीडिया में भी खबरें ही आयी हैं, लेकिन अभी तक उन्हें उनके निलंबन का औपचारिक पत्र नहीं मिला है.

उल्लेखनीय है कि पार्टी विरोधी बयान देने के कारण कुणाल घोष को तृणमूल कांग्रेस ने निलंबित कर दिया था. कुणाल घोष से विधाननगर पुलिस सारधा चिटफंड घोटाले को लेकर भी पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola