माकपा एवं तृणमूल समर्थकों के बीच संघर्ष, माकपा कार्यकर्ता की मौत

Updated:
विज्ञापन

बर्धमान (पश्चिम बंगाल) : माकपा एवं तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच हुए संघर्ष में माकपा के एक कार्यकर्ता की मौत हो गयी है और चार अन्य घायल हुए हैं. पुलिस अधीक्षक कुणाल अग्रवाल ने आज बताया, कल शाम संघर्ष में घायल हुए माकपा कार्यकर्ता मंगल हेंब्रम (48) की बर्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आज […]

विज्ञापन

बर्धमान (पश्चिम बंगाल) : माकपा एवं तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच हुए संघर्ष में माकपा के एक कार्यकर्ता की मौत हो गयी है और चार अन्य घायल हुए हैं. पुलिस अधीक्षक कुणाल अग्रवाल ने आज बताया, कल शाम संघर्ष में घायल हुए माकपा कार्यकर्ता मंगल हेंब्रम (48) की बर्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आज सुबह मौत हो गयी.

उन्होंने कहा कि संघर्ष उस समय छिड़ा, जब तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने भातर पुलिस थाना अंतर्गत कमरपारा में हेंब्रम एवं माकपा के अन्य कार्यकर्ताओं पर हमला किया. अग्रवाल ने बताया कि हत्या के आरोप में गांव से तृणमूल कांग्रेस के 11 समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है. घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola