मां को पीटने का आरोप आइपीएस अफसर पर
कोलकाता: अपनी वृद्धा मां पर ही अत्याचार करने का आरोप आइपीएस अधिकारी पर लगा है. वृद्ध मां ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. घटना सॉल्टलेक के सीइ ब्लॉक की है. वृद्धा के चेहरे पर मारपीट के निशान भी हैं. शरीर के कई जगहों पर भी चोट के निशान देखे गये हैं. 63 […]
कोलकाता: अपनी वृद्धा मां पर ही अत्याचार करने का आरोप आइपीएस अधिकारी पर लगा है. वृद्ध मां ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है.
घटना सॉल्टलेक के सीइ ब्लॉक की है. वृद्धा के चेहरे पर मारपीट के निशान भी हैं. शरीर के कई जगहों पर भी चोट के निशान देखे गये हैं. 63 वर्षीय रेबेका राय ने अपने बेटे अनिर्वान राय पर मारपीट का आरोप लगाया है. अनिर्वान वर्तमान में बॉर्डर आइबी के डीआइजी पद पर हैं.
आरोप है कि रोज ही अनिर्वान अपनी मां को पीटता था. इतने दिनों तक चुपचाप सहने के बाद रेबेका राय ने और सहन नहीं किया.
पहले अपने पड़ोसियों को अपनी व्यथा उन्होंने सुनायी. वही उन्हें थाने लेकर आये. उल्लेखनीय है कि 1998 में अपने एक सीनियर अधिकारी को थप्पड़ मारने पर अनिर्वान राय को निलंबित किया गया था. 2003 में तत्कालीन राज्यपाल वीरेन जे शाह के वह एडीसी थे. एक अन्य एडीसी को राष्ट्रद्रोही बोलने पर उन्हें सस्पेंड किया गया था. लंबे अरसे तक अनिर्वान राय की मानसिक रोग की चिकित्सा चल रही है. अब अपनी मां पर हाथ उठाने का उनपर आरोप लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










