बर्दवान ब्लास्ट का मास्टरमाइंड है महमूद
बर्दवान बम विस्फोट मामले में जमशेदपुर के आजाद नगर के रोड नंबर 12 स्थित एक घर से गिरफ्तार शीश महमूद बांग्लादेश का प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) का एरिया कमांडर था. बर्दवान धमाके का मास्टरमाइंड माने जा रहे महमूद के नेतृत्व में 2005 में जेएमबी ने बांग्लादेश में तीन सौ स्थानों पर बम प्लांट […]
बर्दवान बम विस्फोट मामले में जमशेदपुर के आजाद नगर के रोड नंबर 12 स्थित एक घर से गिरफ्तार शीश महमूद बांग्लादेश का प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) का एरिया कमांडर था. बर्दवान धमाके का मास्टरमाइंड माने जा रहे महमूद के नेतृत्व में 2005 में जेएमबी ने बांग्लादेश में तीन सौ स्थानों पर बम प्लांट किया था, इनमें से सिर्फ एक स्थान पर बम विस्फोट हुआ था. शेष बमों को बांग्लादेश की सेना एवं पुलिस ने बरामद कर लिया था.
इसके बाद बांग्लादेश रायफल ने जेएमबी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की. इसके बाद महमूद कई साथियों के साथ भाग कर भारत चला आया था. मुर्शिदाबाद समेत बंगाल के विभिन्न क्षेत्र में समय व्यतीत किया. इसके बाद जमशेदपुर पहुंचा. यहां कई स्थानों पर किराये के मकान में रहा. इस दौरान उसने पासपोर्ट, वोटर आइ कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बनवा लिया. आजाद नगर रोड नंबर 12 से गिरफ्तारी के बाद महमूद से बर्दवान में एनआइए एवं बंगाल की एसआइटी ने लंबी पूछताछ की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, बर्दवान के खागड़ागढ़ में 2 अक्तूबर को एक मकान में हुए विस्फोट की घटना का मुख्य मास्टरमाइंड शीश महमूद ही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










