नकली नोटों संग चेन्नई का व्यक्ति गिरफ्तार
मालदा. नकली नोटों के तस्करी मामले में पुलिस ने इस बार चेन्नई के एक व्यक्ति को धर दबोचा. सोमवार रात नौ बजे के आसपास कालियाचक थाना अंतर्गत अलीनगर इलाके से एक लाख 20 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ कालियाचक थाना पुलिस ने चेन्नई के व्यक्ति को गिरफ्तार किया. उसका नाम तुरका नागराज (40) […]
मालदा. नकली नोटों के तस्करी मामले में पुलिस ने इस बार चेन्नई के एक व्यक्ति को धर दबोचा. सोमवार रात नौ बजे के आसपास कालियाचक थाना अंतर्गत अलीनगर इलाके से एक लाख 20 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ कालियाचक थाना पुलिस ने चेन्नई के व्यक्ति को गिरफ्तार किया.
उसका नाम तुरका नागराज (40) है. उसके पास से बरामद सभी नकली नोट 500 के थे. रात को तुरका अलीनगर स्टैंड पर गाड़ी के लिए खड़ा था.
वह नकली नोटों को लेकर मालदा टाउन स्टेशन जाता और वहां से चेन्नई. इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ के क्रम में उसने पुलिस को अपना नकली परिचय दिया. उसने अपने आप को अफसर बताया. बातचीत में पुलिस को उस पर शक हुआ और उसकी तलाशी ली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










