वृद्धा की हत्या कर उसकी चेन पहनी थी नतिनी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2019 6:37 AM

विज्ञापन

गरियाहाट में वृद्धा की हत्या का मामला हत्या की योजना गुड़िया की मां डिंपल और प्रेमी सौरभ ने ही मिल कर रची थी वारदात से मात्र चार दिनों पूर्व ही इस योजना में नतिनी गुड़िया को शामिल किया गया था. कोलकाता : गरियाहाट में 60 साल की वृद्धा उर्मिला झुंड की हत्या कर उनके गले […]

विज्ञापन
  • गरियाहाट में वृद्धा की हत्या का मामला
  • हत्या की योजना गुड़िया की मां डिंपल और प्रेमी सौरभ ने ही मिल कर रची थी
  • वारदात से मात्र चार दिनों पूर्व ही इस योजना में नतिनी गुड़िया को शामिल किया गया था.
कोलकाता : गरियाहाट में 60 साल की वृद्धा उर्मिला झुंड की हत्या कर उनके गले के सोने का हार निकाल कर उसे उसकी नतिनी कनिका झुंड उर्फ गुड़िया पहनी थी. गिरफ्तार गुड़िया और सौरभ पुरी से पूछताछ में ऐसा ही खुलासा हुआ है.
कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वृद्धा की हत्या कर सिर से धड़ अलग करने के बाद गले से सोने का हार निकाल लिया था. हार में लगे खून को धोकर उसे बड़ी नतिनी गुड़िया को दे दिया गया था. नतिनी को गिरफ्तार करने के दौरान उसके गले से वही हार बरामद किया गया था.
पूछताछ में यह भी पता चला है कि हत्या की योजना गुड़िया की मां डिंपल और प्रेमी सौरभ ने ही मिलकर रची थी. वारदात से मात्र चार दिनों पूर्व ही इस योजना में नतिनी गुड़िया को शामिल किया गया था. गौरतलब है कि गत बुधवार देर रात 12.30 से 2.30 बजे के बीच गरियाहाट के गरचा प्रथम लेन में उर्मिला झुंड की हत्या की गयी थी.
पूरे शरीर में 20 से ज्यादा बार धारदार हथियार घोंप कर फिर सिर-धड़ से अलग कर दिया गया था. मूलत: पंजाब की निवासी उर्मिला एक माह पहले ही गरियाहाट में अपने छोटे बेटे के यहां आयी थीं. वृद्धा रात को घर में अकेली थीं. गुरुवार सुबह 11.30 बजे जब नौकरानी आयी थी, तो उसने वृद्धा को लहूलुहान पाया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola