गिरफ्तार बहू व नतिनी को 24 तक पुलिस हिरासत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2019 1:09 AM
विज्ञापन
कोलकाता : गरियाहाट इलाके के गरचा प्रथम लेन में गत बुधवार रात 60 वर्षीय वृद्धा उर्मिला झुंड की निर्मम तरीके से हुई हत्या मामले में गिरफ्तार उनकी बहू डिंपल झुंड (35) व नतिनी कनिका झुंड उर्फ गुड़िया (18) को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 24 दिसंबर तक के लिए पुलिस […]
विज्ञापन
कोलकाता : गरियाहाट इलाके के गरचा प्रथम लेन में गत बुधवार रात 60 वर्षीय वृद्धा उर्मिला झुंड की निर्मम तरीके से हुई हत्या मामले में गिरफ्तार उनकी बहू डिंपल झुंड (35) व नतिनी कनिका झुंड उर्फ गुड़िया (18) को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 24 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.
वहीं, हत्या मामले में शामिल डिंपल के प्रेमी पंजाब के नाभा के निवासी सौरभ पुरी (22) को पटियाला कोर्ट में पेश किया गया. उसे पांच दिनों के लिए ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा है.
क्या है घटना :
गौरतलब है कि गरियाहाट के गरचा प्रथम लेन में बुधवार देर रात 12.30 से 2.30 बजे के बीच उर्मिला झुंड की हत्या की गयी थी. पूरे शरीर में 20 से ज्यादा बार धारदार हथियार घोंप कर सिर-धड़ से अलग कर दिया गया था.
इसका खुलासा गुरुवार सुबह 11.30 बजे के करीब हुआ था. मूलत: पंजाब की निवासी उर्मिला एक माह पहले ही गरियाहाट अपने छोटे बेटे के यहां आयी थीं. वह बुधवार रात को घर में अकेली थीं. गुरुवार सुबह 11.30 बजे जब नौकरानी आयी, तो उसने उन्हें लहूलुहान हालत में देखा और फिर मामले का खुलासा हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










