जुआ के लिए हुए हमले में एक की मौत, एक गंभीर

Updated:
विज्ञापन

नतूनबस्ती में बदमाशों ने किया था धारदार हथियार से प्रहार कालचीनी : जुए के बोर्ड को लेकर विवाद ने उस समय भयावह रुप ले लिया जब कुछ लोगों ने दो लोगों पर धारदार हथियारों से वार कर दिया. शनिवार की शाम को यह घटना भारत भूटान के सीमावर्ती जयगांव में हुई है. इस घटना में […]

विज्ञापन

नतूनबस्ती में बदमाशों ने किया था धारदार हथियार से प्रहार

विज्ञापन
कालचीनी : जुए के बोर्ड को लेकर विवाद ने उस समय भयावह रुप ले लिया जब कुछ लोगों ने दो लोगों पर धारदार हथियारों से वार कर दिया. शनिवार की शाम को यह घटना भारत भूटान के सीमावर्ती जयगांव में हुई है. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है जबकि अन्य एक को लताबाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृत व्यक्ति की पहचान रफिक मियां के नाम से की गयी है जबकि कमिरुद्दीन मियां का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
मृत व्यक्ति के परिवारवालों ने बताया कि नतूनबस्ती में स्थानीय लोगों ने जुए का बोर्ड लगाया था. उसी दौरान रफिक मियां और कमिरुद्दीन मियां के साथ स्थानीय कई समाजविरोधियों का विवाद शुरु हो गया. इस दौरान समाज विरोधियों के हमले में दोनों गंभीर रुप से जख्मी हो गये जिसके बाद उन्हें लताबाड़ी अस्पताल ले जाया गया. वहीं पर चिकित्सकों ने रफिक मियां को मृत घोषित कर दिया. वहीं, कमिरुद्दीन की हालत गंभीर बनी हुई है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola