पुलिस बनकर ठगी करने का मामला : अंतरराज्यीय ईरानी गैंग से जुड़े हैं शाहिद व सैय्यद के तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : पुलिस बनकर लोगों से ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार शाहिद उर्फ शादिक हुसैन एवं सैय्यद अली के तार ईरानी गैंग से जुड़े हैं. पुलिस का कहना है कि दोनों कुख्यात ईरानी गैंग से ताल्लुक रखते हैं. ये लोग देश के विभिन्न राज्यों में पुलिस अधिकारी, सीबीआई अधिकारी, दिल्ली पुलिस बनकर लोगों से […]
विज्ञापन
आसनसोल : पुलिस बनकर लोगों से ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार शाहिद उर्फ शादिक हुसैन एवं सैय्यद अली के तार ईरानी गैंग से जुड़े हैं. पुलिस का कहना है कि दोनों कुख्यात ईरानी गैंग से ताल्लुक रखते हैं. ये लोग देश के विभिन्न राज्यों में पुलिस अधिकारी, सीबीआई अधिकारी, दिल्ली पुलिस बनकर लोगों से ठगी करते हैं.
ये विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गो को सोने के गहने न पहने की हिदायत देकर उनसे गहने उतारकर बैग में रखवाते थे, बैग में रखने के दौरान असली गहनों को नकली गहनों से बदल देते थे.
गिरफ्तार शाहिद और सैय्यद दोनों मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के रहने वाले है. फिलहाल दोनों पुलिस रिमांड पर है. जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










