45 लाख रुपये के ड्रग्स के साथ सप्लायर गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : नदिया जिले से 45 लाख रुपये का ड्रग्स लेकर इसकी सप्लाई करने कोलकाता आया एक व्यक्ति को कोलकाता पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नारकेलडांगा थाने की पुलिस के साथ मिल कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के हाथ लगे आरोपी का नाम शांतिपद पाल (40) है. वह नदिया जिले के कालीगंज […]
विज्ञापन
कोलकाता : नदिया जिले से 45 लाख रुपये का ड्रग्स लेकर इसकी सप्लाई करने कोलकाता आया एक व्यक्ति को कोलकाता पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नारकेलडांगा थाने की पुलिस के साथ मिल कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के हाथ लगे आरोपी का नाम शांतिपद पाल (40) है. वह नदिया जिले के कालीगंज का रहनेवाला है. उसके पास से 400 ग्राम हेरोइन जब्त की गयी है. बाजार में इसकी कीमत 45 लाख रुपये है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शांतिपद पाल को 15 सितंबर की रात को पकड़ा गया. पूछताछ में पता चला कि उसे किसी ने इस पार्सल को जरूरी बता कर कोलकाता में एक व्यक्ति के हवाले करने के लिए दिया था. आरोपी का दावा है कि पार्सल के अंदर क्या है, इस बारे में उसे भी पता नहीं था. पुलिस उससे पूछताछ कर इस धंधे से जुड़े असली तस्करों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










