मुरारई में ट्रैक्टर से 2500 जिलेटिन स्टिक बरामद

झारखंड से बीरभूम आ रहा था ट्रैक्टर, चालक फरार पानागढ़ : स्वाधीनता दिवस से पहले बीरभूम जिले में झारखंड सीमावर्ती इलाके से जिला पुलिस ने ट्रैक्टर पर लगी विस्फोटक सामग्री जब्त की. पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह जिले के झारखंड सीमावर्ती मुराराई थाना के पलसा ग्राम से पुलिस ने विस्फोटक […]
झारखंड से बीरभूम आ रहा था ट्रैक्टर, चालक फरार
पानागढ़ : स्वाधीनता दिवस से पहले बीरभूम जिले में झारखंड सीमावर्ती इलाके से जिला पुलिस ने ट्रैक्टर पर लगी विस्फोटक सामग्री जब्त की. पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह जिले के झारखंड सीमावर्ती मुराराई थाना के पलसा ग्राम से पुलिस ने विस्फोटक सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की.
स्वाधीनता दिवस के मद्देनजर उक्त इलाके में स्पेशल पुलिस टीम नाका चेकिंग में लगी थी. पुलिस को सूचना मिली कि सीमावर्ती इलाके झारखंड से विस्फोटक जिले में आ रहा है. ट्रैक्टर को तीव्र गति से जाते हुए देख पुलिस की स्पेशल टीम को संदेह हुआ. उसे रोक कर जांच करने पर ट्रैक्टर में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री पायी गयी. ट्रैक्टर चालक फरार होने में सफल रहा. ट्रैक्टर से 2500 जिलेटिन स्टिक बरामद की गयी है. ट्रैक्टर झारखंड से बीरभूम आ रहा था. पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




