बहू ने फ्लैट में सास को किया बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2019 2:08 AM
हावड़ा : 80 साल की सास को फ्लैट में बंद कर बहू बेटी से मिलने उसके घर चली गयी. तीन दिनों तक फ्लैट में बंद सास को पुलिस की सहायता से बाहर निकाला गया. घटना बाली थाना अंतर्गत कृष्ण चटर्जी लेन इलाके की है. वृद्धा का नाम ज्योत्सना दासगुप्ता है. वह शनिवार से फ्लैट में […]
हावड़ा : 80 साल की सास को फ्लैट में बंद कर बहू बेटी से मिलने उसके घर चली गयी. तीन दिनों तक फ्लैट में बंद सास को पुलिस की सहायता से बाहर निकाला गया. घटना बाली थाना अंतर्गत कृष्ण चटर्जी लेन इलाके की है. वृद्धा का नाम ज्योत्सना दासगुप्ता है. वह शनिवार से फ्लैट में बंद थीं. वृद्धा को अस्पताल में दाखिल कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह से घर के मुख्य दरवाजे पर समाचार पत्र पड़ा हुआ था. यह देख पड़ोसियों को संदेह हुआ. इसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर दी. पुलिस ने ताला तोड़कर वृद्धा को बाहर निकाला. पुलिस ने वृद्धा की नातिन इंद्राणी देवी से संपर्क किया तो उसने बताया कि कभी-कभी वे लोग दादी को फ्लैट में बंद कर बाहर चले जाते हैं. बहू सुजाता दासगुप्ता ने पुलिस से इस भूल के लिए माफी मांगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










