झाड़ग्राम : भाजपा समर्थक को गोली मारी, हालत गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jul 2019 2:47 AM (IST)
विज्ञापन

खड़गपुर : झाड़ग्राम जिला अंतर्गत जामबनी थाना के बाधुवा गांव में एक भाजपा समर्थक को सीने में गोली मार कर जख्मी कर दिया गया. पुलिस के अनुसार घायल भाजपा समर्थक का नाम खगपति माहतो (20) है. खगपति इलाके में हो रहे हरिनाम कीर्तन सुनने गया था, आरोप है कि तभी इलाके के शांतनु माहतो, कवि […]
विज्ञापन
खड़गपुर : झाड़ग्राम जिला अंतर्गत जामबनी थाना के बाधुवा गांव में एक भाजपा समर्थक को सीने में गोली मार कर जख्मी कर दिया गया. पुलिस के अनुसार घायल भाजपा समर्थक का नाम खगपति माहतो (20) है. खगपति इलाके में हो रहे हरिनाम कीर्तन सुनने गया था, आरोप है कि तभी इलाके के शांतनु माहतो, कवि माहतो सहित तीन युवक अचानक खगपति माहतो के सामने आकर गोली मार कर फरार हो गये.
गौरतलब है कि शांतनु माहतो और कवि माहतो इलाके में पूर्व तृणमूल समर्थक और माओवादियों के लिंकमैन के रूप मे परिचित है. घायल खगपति को झाड़ग्राम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया.
घटना के बाद इलाके के लोगों ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. वहीं इलाके के भाजपा नेताओं का कहना है कि पुलिस अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो भाजपा समर्थक अपने हाथ में कानून लेकर हमलावरों को सबक सिखायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




