नौकरी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती हुई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2019 1:43 AM
कोलकाता : साॅल्टलेक के सुकांतनगर इलाके में नौकरी देने के नाम पर किशोरी का दुष्कर्म कर गर्भवती करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम निमाई दास है. जानकारी के मुताबिक, कुछ माह पहले ही युवक का इलाके की एक किशोरी से परिचय हुआ और उसके बाद […]
कोलकाता : साॅल्टलेक के सुकांतनगर इलाके में नौकरी देने के नाम पर किशोरी का दुष्कर्म कर गर्भवती करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम निमाई दास है.
जानकारी के मुताबिक, कुछ माह पहले ही युवक का इलाके की एक किशोरी से परिचय हुआ और उसके बाद उसने उसे नौकरी देने का झांसा देकर उसे ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया और बाद में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. अंत में किशोरी गर्भवती होने पर हो रही दिक्कतों के बाद उसने आपबीती अपने परिवार वालों को बतायी, जिसके बाद उसके परिवार वालों ने विधाननगर दक्षिण थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने देर रात ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










