आसनसोल से पेशेवर अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 19 Jun 2019 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल से पेशेवर अपराधी गिरफ्तार

विभिन्न ट्रेनों में आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी पूर्व की कई अपराधिक घटनाओं में स्वीकार की अपनी संलिप्तता आसनसोल : आसनसोल आरपीएफ, जीआरपी और यात्री सुरक्षा टीम ने सोमवार की रात आसनसोल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या सात के कालका इंड के निकट जांच अभियान में बर्दवान थाना के लक्ष्मीपुर मठ निवासी तारकनाथ साव, […]

विज्ञापन

विभिन्न ट्रेनों में आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी

पूर्व की कई अपराधिक घटनाओं में स्वीकार की अपनी संलिप्तता
आसनसोल : आसनसोल आरपीएफ, जीआरपी और यात्री सुरक्षा टीम ने सोमवार की रात आसनसोल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या सात के कालका इंड के निकट जांच अभियान में बर्दवान थाना के लक्ष्मीपुर मठ निवासी तारकनाथ साव, बंडेल निवासी तुषार बनर्जी, चकदह (नदिया) निवासी गौतम पाल को गिरफ्तार किया.
उनके आठ सहयोगी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. उनके पास से घातक हथियार बरामद हुए. उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. छापामारी दल का नेतृत्व डीआइपीएस आसनसोल आर मंडल कर रहे थे. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रात को आसनसोल से खुलनेवाली ट्रेनों में आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.
आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि वे बर्दवान आसनसोल, आसनसोल धनबाद, आसनसोल गया, आसनसोल से मधुपुर जसीडीह और झाझा रूट पर कई अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैँ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola