2.68 लाख रुपये कर फरार हुई रिसेप्शनिस्ट

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : एक जिम सेंटर की रिसेप्शनिस्ट के खिलाफ 2.68 लाख रुपये ले भागने की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करायी गयी है. जिम सेंटर के राहुल सरकार ने शनिवार शाम को इसकी शिकायत बऊबाजार थाने में दर्ज करायी है. पुलिस को शिकायत में उसने बताया कि बऊबाजार इलाके के गोपी बोस लेन में एक […]

विज्ञापन

कोलकाता : एक जिम सेंटर की रिसेप्शनिस्ट के खिलाफ 2.68 लाख रुपये ले भागने की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करायी गयी है. जिम सेंटर के राहुल सरकार ने शनिवार शाम को इसकी शिकायत बऊबाजार थाने में दर्ज करायी है. पुलिस को शिकायत में उसने बताया कि बऊबाजार इलाके के गोपी बोस लेन में एक अपार्टमेंट के बेसमेंट में उनका एक जिम सेंटर है.

विज्ञापन
उन्होंने जिम सेंटर में सौम्या दास नामक एक युवती को रिसेप्शन की नौकरी पर रखी थी. सौम्या कुछ दिनों से नौकरी पर नहीं आ रही थी. इसी बीच पता चला कि जिम सेंटर के हिसाब में दो लाख 68 हजार 400 रुपये कम पड़ रहे हैं. एक कीमती जूता भी गायब है.
इसके बाद सौम्या से संपर्क करने की काफी कोशिश की गयी, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया. इसके बाद बऊबाजार थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला कि युवती के खिलाफ पहले भी ऐसी चोरी की शिकायतें मिलती रही हैं. पुलिस युवती तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola