कोलकाता : बेटे को प्रेम में फंसाने का आरोप लगाकर किशोरी की पिटाई

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : बेटे को प्रेम जाल में फंसाने का आरोप लगाकर 16 वर्षीय किशोर की मां ने 15 वर्षीय किशोरी की बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना नेताजीनगर इलाके के कालीबाड़ी के निकट श्री कॉलोनी की है. जख्मी हालत में उसे बाघाजतीन स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती किया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता […]

विज्ञापन
कोलकाता : बेटे को प्रेम जाल में फंसाने का आरोप लगाकर 16 वर्षीय किशोर की मां ने 15 वर्षीय किशोरी की बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना नेताजीनगर इलाके के कालीबाड़ी के निकट श्री कॉलोनी की है. जख्मी हालत में उसे बाघाजतीन स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती किया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को उसके परिवारवालों के हवाले कर दिया गया.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फुटपाथ किनारे एक किशोरी को अचेत हालत में पड़ा हुआ देखा गया. उसे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि गरफा इलाके के मंडलपुकुर इलाके के रहनेवाले एक 16 वर्षीय किशोर के साथ पीड़ित किशोरी की काफी गहरी दोस्ती थी.
किशोर की मां को यह पता चलते ही सारा दोष किशोरी के गले मढ़ कर बेटे को प्रेम में फंसाने का आरोप लगाकर उसने किशोरी की पिटाई कर दी. इसके बाद उसे अचेत हालत में छोड़ कर वह वहां से चली गयी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola