कोलकाता : पार्क स्ट्रीट : ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने महिला को जड़ा थप्पड़, जांच शुरू

Updated at : 21 Dec 2018 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : पार्क स्ट्रीट : ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने महिला को जड़ा थप्पड़, जांच शुरू

कोलकाता : पार्क स्ट्रीट इलाके में ऑफिस से काम खत्म कर घर जाने के लिए ऑनलाइन कैब का इंतजार कर रही महिला की एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ बहस हो गयी. पीड़िता का आरोप है कि गुस्से में आकर पुरुष ट्रैफिक पुलिसकर्मी होने के बावजूद उस पुलिसवाले ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. आरोपी पुलिसवाले का […]

विज्ञापन
कोलकाता : पार्क स्ट्रीट इलाके में ऑफिस से काम खत्म कर घर जाने के लिए ऑनलाइन कैब का इंतजार कर रही महिला की एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ बहस हो गयी. पीड़िता का आरोप है कि गुस्से में आकर पुरुष ट्रैफिक पुलिसकर्मी होने के बावजूद उस पुलिसवाले ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. आरोपी पुलिसवाले का नाम हीरालाल मंडल है. वह साउथ ट्रैफिकगार्ड में कार्यरत है.
इस घटना के बाद पीड़िता ने पार्क स्ट्रीट थाने में जाकर इसकी शिकायत दर्ज करायी. जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जब कैब वापस आकर रुकने के बाद वह टैक्सी में चढ़ने गयी, इसके पहले ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी बार-बार टैक्सी में डंडे से धक्का मारकर उसे आगे बढ़ने को कह रहा था.
पीड़िता ने शिकायत में यह भी कहा कि टैक्सी में नहीं बैठ पाने के कारण वह उस ट्रैफिक पुलिस कर्मी का ध्यान आकर्षित कर अपनी बात कहने के लिए उसके स्वेटर को पकड़ी. जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी पुलिसवाले ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. यही नहीं, उसके साथ अभद्र आचरण कर उसे गिरफ्तार कर लेने की धमकी भी देने लगा.
इसके बाद उन्होंने पार्क स्ट्रीट थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज करायी है. इस मामले पर कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (3) सह संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) सुप्रतीम सरकार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर डीसी (साउथ) मिराज खालिद पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली जा रही है. उनके रिपोर्ट पेश करने के बाद दोषी पाये जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.
अपनी कंपनी से काम खत्म कर ऑनलाइन कैब पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी महिला
पीड़िता का आरोप
ट्रैफिक कांस्टेबल का ध्यान आकर्षित करने को शर्ट पकड़ा, तो कांस्टेबल ने जड़ा थप्पड़
पुलिस ने कहा
डीसी साउथ मामले की कर रहे हैं जांच, रिपोर्ट आने पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola