तीन करोड़ के जहर के साथ तीन गिरफ्तार

Updated at : 21 Nov 2018 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
तीन करोड़ के जहर के साथ तीन गिरफ्तार

कोलकाता : सीआइडी और वाइल्ड लाइफ कंट्रोल ब्यूरो के संयुक्त सहयोग से बारासात के मयना इलाके में छापेमारी कर तीन करोड़ का सांप का जहर बरामद किया गया. मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनके नाम दीपक राय (34), अमिय दास (25) और अरुप विश्वास (27) हैं. सीआइडी सूत्रों के मुताबिक, दीपक […]

विज्ञापन
कोलकाता : सीआइडी और वाइल्ड लाइफ कंट्रोल ब्यूरो के संयुक्त सहयोग से बारासात के मयना इलाके में छापेमारी कर तीन करोड़ का सांप का जहर बरामद किया गया. मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
उनके नाम दीपक राय (34), अमिय दास (25) और अरुप विश्वास (27) हैं. सीआइडी सूत्रों के मुताबिक, दीपक और अरूप नदिया के रहनेवाले हैं जबकि अमिय उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर का. प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि तीनों ने काफी मात्रा में सांप का जहर बांग्लादेश से लाया था और इसे नदिया से कोलकाता ले जानेवाले थे.
इससे पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया. वहीं दूसरी ओर छह जहरीले सांप के साथ एक व्यक्ति को राजारहाट के उत्तर नयाबाज इलाके से गिरफ्तार किया गया. उसके पास से छह जहरीले सांप बरामद किये गये. उसका नाम आलमिया माल बताया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola