रघुराम रेड्डी के घर एनआइए की जांच, नक्सलियों, उग्रवादियों को आर्थिक मदद से संबंधित दस्तावेज जब्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आसनसोल / दुर्गापुर : टीएसपीसी तथा पीएलएफआइ को फंडिग किये जाने के मामले में एनआइए ने जांच की गति तेज कर दी है. इस कड़ी में हैदराबाद से रांची पहुंचने पर कोयला उत्खनन करनेवाली कंपनी बीजीआर के वरीय प्रबंधक रघुराम रेड्डी को एनआइए की टीम ने अपनी हिरासत में लिया तथा हजारीबाग पहुंची. वहां पर […]
विज्ञापन
आसनसोल / दुर्गापुर : टीएसपीसी तथा पीएलएफआइ को फंडिग किये जाने के मामले में एनआइए ने जांच की गति तेज कर दी है. इस कड़ी में हैदराबाद से रांची पहुंचने पर कोयला उत्खनन करनेवाली कंपनी बीजीआर के वरीय प्रबंधक रघुराम रेड्डी को एनआइए की टीम ने अपनी हिरासत में लिया तथा हजारीबाग पहुंची. वहां पर हुरहुरु स्थित पंडितजी रोड में उनके किराये के आवास का सील खोला.
इसके बाद चार सदस्यीय एनआइए टीम ने जांच शुरू की. घर के अंदर मौजूद कंप्यूटर सहित अन्य दस्तावेजों की जांच शुरु की गई. साथ ही रेड्डी का लैपटॉप, मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया. एनआइए की टीम ने रेड्डी के आवास परिसर के बाहरी गेट को बंद कर दिया था. स्थानीय बड़ाबाजार टीओपी पुलिस को गेट के अंदर बैठा दिया.
रात 8.15 बजे जांच के बाद महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर एजेंसी की टीम बाहर निकली. इससे पूर्व रेड्डी के आवास पर एनआइए की टीम नौ अक्टूबर को भी पहुंची थी. लेकिन रेड्डी के नहीं रहने के कारण उनके आवास को सील कर दिया था.
एनआइए के अफसर ने रघुराम रेड्डी से दूरभाष पर बातचीत भी की थी, तब रेड्डी ने हैदराबाद से दो दिनों के अंदर झारखंड आने का आश्वासन अफसरों को दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










