देश से बाहर नहीं भाग पायेंगे एटीएम फ्रॉड के आरोपी तीन रोमानियाई
Updated at : 08 Aug 2018 2:50 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : महानगर में पिछले कुछ दिनों में हुए एटीएम फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार दो रोमानियाई नागरिकों से पूछताछ के बाद उनके तीन अन्य फरार साथियों के खिलाफ मंगलवार को कोलकाता पुलिस की तरफ से लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया. अब तीनों भारत की सीमा पार नहीं कर पायेंगे. कोलकाता पुलिस के संयुक्त […]
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर में पिछले कुछ दिनों में हुए एटीएम फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार दो रोमानियाई नागरिकों से पूछताछ के बाद उनके तीन अन्य फरार साथियों के खिलाफ मंगलवार को कोलकाता पुलिस की तरफ से लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया. अब तीनों भारत की सीमा पार नहीं कर पायेंगे. कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि तीनों के नाम पर लुक आउट नोटिस जारी करने के लिए अदालत से अनुमति मांगी गयी थी.
पुलिस के आवेदन पर अनुमति मिलने के बाद ही बुधवार को तीनों अरोपी रोमानियाई नागरिकों के नाम पर लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया. तीनों की तलाश दिल्ली के विभिन्न इलाकों के अलावा अन्य राज्यों में भी जारी है. दिल्ली व कोलकाता के एटीएम में मिले इनकी तस्वीर के आधार पर इनके नाम पर नोटिस जारी किया गया है.
एटीएम फ्रॉड के जरिये इस गिरोह के पास तकरीबन 22 से 25 लाख रुपये नगदी मौजूद है. लिहाजा इस गिरोह ने इस नगदी का क्या किया? हाल ही में नेपाल जाकर इन लोगों ने नगदी किसी अन्य के हवाले किया या किसी तीसरे के पास रखने को दिया है, इसका भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है. जरूरत पड़ी तो इस मामले मे नेपाल पुलिस से भी मदद ली जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




