नकली ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Updated at : 06 Aug 2018 1:53 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव पेट्रापोल सीमावर्ती इलाके से रविवार तड़के पुलिस की टीम ने जाली ड्राइवरी लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसका नाम आशिष घोष बताया गया है. प्राथमिक पूछताछ में उसने नकली ड्राइवरी लाइसेंस बनाने की बात स्वीकार की है. पुलिस […]
विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव पेट्रापोल सीमावर्ती इलाके से रविवार तड़के पुलिस की टीम ने जाली ड्राइवरी लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसका नाम आशिष घोष बताया गया है. प्राथमिक पूछताछ में उसने नकली ड्राइवरी लाइसेंस बनाने की बात स्वीकार की है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आशीष पेट्रापोल निवासी है. गुप्त सूचना के आधार रविवार तड़के पुलिस की टीम ने उसकी दुकान में छापेमारी की. पुलिस ने सौ के करीब नकली ड्राइवरी लाइसेंस बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि उससे पूछताछ की जा रही है. पता लगाया जा रहा है कि इसमें और कौन-कौन शामिल है.
आशीष के जरिये इस गिरोह से जुड़े अन्य को दबोचने की कोशिश की जा रही है. प्राथमिक पूछताछ में उसने कबूल किया है कि वह कम्प्यूटर के जरिये नकली ड्राइवरी लाइसेंस तैयार करता था और उसके बदले में पांच सौ से हजार रुपये तक लिया करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




