रेप के आरोप में केयरटेकर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : किशोरी को पीजी हाउस में बुलाकर बार-बार रेप कर उसे गर्भवती करने के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने पीजी हाउस के केयरटेकर को गिरफ्तार किया है. सोमवार को विधाननगर पूर्व थाने दर्ज शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति का […]
विज्ञापन
कोलकाता : किशोरी को पीजी हाउस में बुलाकर बार-बार रेप कर उसे गर्भवती करने के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने पीजी हाउस के केयरटेकर को गिरफ्तार किया है. सोमवार को विधाननगर पूर्व थाने दर्ज शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया.
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति का नाम हिमांशु पात्रा (42) है. वह पूर्व मेदिनीपुर के एगरा थाना इलाके का रहनेवाला है. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 372(2)(i) और पॉक्सो एक्ट 6 (i)(ii) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
बताया जाता है कि 9 जुलाई को किशोरी ने अपने भाई को उसकी तबीयत के बारे में पूछे जाने पर सारी बात बता दी कि पीजी का केयरटेकर उसे बुलाकर खिलाया पिलाया करता था और उसके बाद उसका रेप करता था. इस तरह से वह कई बार किया. अंत में किशोरी गर्भवती होने पर तरह-तरह की समस्या आने लगी.
इसके बाद ही पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दायर किया. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.D
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










