दुबई से ट्रॉली बैग में छुपा कर लाया 18.56 लाख का सोना जब्त
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :11 May 2018 2:19 AM
विज्ञापन

कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गुरुवार को एयर इंटेलिजेंस यूनिट के कस्टम विभाग की टीम ने 587.5 ग्राम सोना जब्त किया. जब्त सोने की कीमत करीब 18 लाख 56 हजार 500 रुपये है. इसकी जानकरी एनएससीबीआइ एयरपोर्ट कस्टम विभाग के डेपुटी कमिशनर जितेंद्र सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि घटना गुरुवार […]
विज्ञापन
कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गुरुवार को एयर इंटेलिजेंस यूनिट के कस्टम विभाग की टीम ने 587.5 ग्राम सोना जब्त किया. जब्त सोने की कीमत करीब 18 लाख 56 हजार 500 रुपये है. इसकी जानकरी एनएससीबीआइ एयरपोर्ट कस्टम विभाग के डेपुटी कमिशनर जितेंद्र सिंह ने दी.
उन्होंने बताया कि घटना गुरुवार की है. यात्री दुबई से आ रहा था. वह ग्रीन चैनल से गुजर रहा था. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर अधिकारियों को संदेह हुआ. उसका पासपोर्ट चेक करने पर पता चला कि वह अक्सर दुबई आया-जाया करता है. इसके बाद उसके पास मौजूद उसके दोनों ट्राॅली बैग की तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान उसके दोनों बैग से एक-एक सोने का पतला हिस्सा (चादरनुमा परत) बरामद किया गया, जिसे बैग में ही ब्लैक पॉलिथिन और कार्बन पेपर से कई बार लपेट कर रखा हुआ था. उससे पूछताछ जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










