किशोरी को घर पहुंचाने की बात कह पड़ोसी ने किया दुर्ष्कम

Updated at :11 Oct 2017 8:20 AM
विज्ञापन
किशोरी को घर पहुंचाने की बात कह पड़ोसी ने किया दुर्ष्कम

कोलकाता. मेला देख कर घर लौट रही एक किशोरी के साथ उसके पड़ोस में रहनेवाले युवक ने दुष्कर्म किया. यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने आरोपी विकास मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, गाबबेड़ इलाके में दुर्गापूजा के मौके पर मेला का आयोजन किया […]

विज्ञापन
कोलकाता. मेला देख कर घर लौट रही एक किशोरी के साथ उसके पड़ोस में रहनेवाले युवक ने दुष्कर्म किया. यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने आरोपी विकास मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, गाबबेड़ इलाके में दुर्गापूजा के मौके पर मेला का आयोजन किया जाता है, जो कालीपूजा तक चलता है.

किशोरी पिछले दिनों वहां मेला देखने गयी थी. रात को घर लौट रही थी तो पड़ोस में रहनेवाले विकास मंडल ने कहा कि वह उसे अपनी साइकिल से घर छोड़ देगा. किशोरी उसकी साइकिल पर बैठ गयी.

आरोप है कि विकास उसे एक झाड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. घर लौटने पर किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद किशोरी की मां ने संदेशखाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी विकास मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा आरोपी को बशीरहाट महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola