15 प्रतिशत डीए की घोषणा से शिक्षक असंतुष्ट

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2017 10:51 AM

विज्ञापन

कोलकाता. नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिक्षकों व गैर-शिक्षक कर्मियों के लिए 15 प्रतिशत डीए देने की घोषणा की है. इससे राज्य के शिक्षक सहमत व संतुष्ट नहीं हैं. कई शिक्षकों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने बहुत जल्द सभी शिक्षकों व गैर-शिक्षाकर्मियों का बकाया अदा करने का […]

विज्ञापन
कोलकाता. नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिक्षकों व गैर-शिक्षक कर्मियों के लिए 15 प्रतिशत डीए देने की घोषणा की है. इससे राज्य के शिक्षक सहमत व संतुष्ट नहीं हैं.

कई शिक्षकों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने बहुत जल्द सभी शिक्षकों व गैर-शिक्षाकर्मियों का बकाया अदा करने का आश्वासन दिया है, लेकिन उनके इस वादे पर शिक्षकों को कोई भरोसा नहीं है. स्कूल के मामले में कई ऐसी समस्याएं हैं, जिनका अब तक समाधान नहीं किया गया है.

इस विषय में बंगीय शिक्षक-ओ-शिक्षा कर्मी समिति के सह सचिव सपन मंडल का कहना है कि जनवरी में होनेवाले पंचायत चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री शिक्षकों को लुभावने वादे कर रही हैं. बकाया अभी मिलेगा कि नहीं, यह भी ठीक नहीं है. अपनी बातचीत में वह पे कमीशन की बात क्यों नहीं बोल रही हैं. सरकार को वास्तविक स्थिति के आधार पर घोषणा करनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola