पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार: प्रेमिका के पति पर जानलेवा हमला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2017 10:22 AM

विज्ञापन

कोलकाता़ विवाहेतर संबंध के कारण प्रेमिका के पति को धारदार हथियार से मार कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है. गंभीर रूप से घायल सहिदुल इसलाम को बारासात अस्पताल में भरती कराया गया है. उसके शरीर पर जख्म के कई निशान पाये गये हैं. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. हमला कर […]

विज्ञापन
कोलकाता़ विवाहेतर संबंध के कारण प्रेमिका के पति को धारदार हथियार से मार कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है. गंभीर रूप से घायल सहिदुल इसलाम को बारासात अस्पताल में भरती कराया गया है.

उसके शरीर पर जख्म के कई निशान पाये गये हैं. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. हमला कर मौके से भाग रहे आरोपी सलाउद्दीन को लोगों ने पकड़ जमकर पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर रहिमा बीबी व आरोपी सलाउद्दीन को गिरफ्तार कर शनिवार को बारासात कोर्ट में पेश किया. अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है. यह घटना शुक्रवार रात बारासात थाना क्षेत्र के छोटा जागुलिया इलाके में घटी़ .

क्या है मामला : बारासात के छोटा जागुलिया निवासी सहिदुल की 10 वर्षों पहले रहिमा बीबी के साथ शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों तीन कन्या संतान भी हुई. सहिदुल के भाई मनिरुल का आरोप है कि शादी के कई वर्षों बाद सलाउद्दीन नामक एक व्यक्ति ने घर आना-जाना शुरू किया. रहिमा ने उसे रिश्ते में अपना भाई बताया था. तीन वर्षों पहले रहिमा सलाउद्दीन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गयी थी. उसके बाद रहिमा पति का घर छोड़ अपने मां-बाप के घर के रहने चली गयी थी. घटना के कुछ महीने बाद पंचायत प्रधान के कहने पर रहिमा को समझा कर दोबारा घर लाया गया.

उसके बावजूद रहिमा के पास सलाउद्दीन का फोन अक्सर आया करता था. शुक्रवार दोपहर को भी उसका फोन आया था. इस बार फोन उसके भाई सहिदुल ने उठाया. उसने फोन पर कहा कि वह शादी करना चाहता है. इसके लिए उसने लड़की देखने के लिए साथ चलने को कहा. आरोप है कि लड़की दिखाने के नाम पर सलाउद्दीन ने उसके भाई को कई जगहों पर घुमाया. उसके बाद छोटा जागुलिया अस्पताल के पीछे ले जकार धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया. इसमें उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके चिल्लाने की आवाज सुन आस-पास के लोग जुट गये. लोगों ने सलाउद्दीन को पकड़ कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola