माता-पिता का साया उठने के बाद बच्ची ने की खुदकुशी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2017 8:08 AM
विज्ञापन
एड्स पीड़ित होने के कारण मां की हो गयी थी मौत, पिता ने भी छोड़ दिया था घर बेहला इलाके के सत्येन राय रोड की घटना 11 वर्षीय बड़े भाई को साथ लेकर मामा के घर में रह रही थी बच्ची कोलकाता. बचपन में होश संभालने के पहले ही माता-पिता का साया छिनने के बाद […]
विज्ञापन
एड्स पीड़ित होने के कारण मां की हो गयी थी मौत, पिता ने भी छोड़ दिया था घर
बेहला इलाके के सत्येन राय रोड की घटना
11 वर्षीय बड़े भाई को साथ लेकर मामा के घर में रह रही थी बच्ची
कोलकाता. बचपन में होश संभालने के पहले ही माता-पिता का साया छिनने के बाद गुरुवार को नौ वर्षीय एक बच्ची ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. घटना बेहला इलाके के सत्येन राय रोड की है. पुलिस के मुताबिक, उसके मामा ने बेहला थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी. उसके गले में चोट का निशान मौजूद था. इसके बाद उसे विद्यासागर स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया.
वहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. पुलिस को उसके कमरे से एक जला हुआ ओढ़ना मिला है. प्राथमिक जांच में पता चला कि नौ वर्षीय किशोरी के माता-पिता के साथ उसे भी एड्स की बीमारी थी. जनवरी में उसकी मां का देहांत हुआ था. उसके पिता काफी पहले ही इस बीमारी के कारण घर छोड़ कर चले गये थे. तब से वह मामा के साथ रह रही थी. बच्ची का भी एड्स का इलाज चल रहा था. गुरुवार को उसके 11 वर्षीय भाई की नजर कमरे में फंदे से लटक रही बच्ची पर पड़ी. तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारा गया. इसके बाद पुलिस समेत अन्य लोगों को इसकी खबर दी गयी. इस घटना के बाद से इलाके में शोक व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










