ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर, वाराणसी से 3 शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

वाराणसी से तीन शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Festival Special Train: पूजा पर्व पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी. रेलवे ने वाराणसी से अहमदाबाद, कोलकाता और अमृतसर के लिए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. जानें पूरा शेड्यूल.

विज्ञापन

UP Festival Special Train: पूजा पर्व पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत भरी खबर दी है. त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. ये ट्रेनें अहमदाबाद, कोलकाता और अमृतसर के लिए चलेंगी और वाराणसी से होकर गुजरेंगी. रेलवे ने इन ट्रेनों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है.

विज्ञापन

अमृतसर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

  • गाड़ी संख्या 04668 अमृतसर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का संचालन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक किया जाएगा. यह ट्रेन हर सोमवार को वाराणसी जंक्शन से शाम 5 बजे गुजरेगी.
  • वहीं, गाड़ी संख्या 04667 बरौनी-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगी. यह ट्रेन हर मंगलवार को वाराणसी जंक्शन पर शाम 3.15 बजे ठहराव लेकर अमृतसर के लिए रवाना होगी.

अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन भी चलेगी

अहमदाबाद और दरभंगा के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी.

  • गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 17, 24 और 31 अक्टूबर तथा 7 और 14 नवंबर को चलेगी. यह ट्रेन हर शनिवार रात 11.30 बजे वाराणसी जंक्शन से गुजरेगी.
  • इसके जवाब में गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन 19 और 26 अक्टूबर तथा 2 और 16 नवंबर को संचालित होगी. यह ट्रेन हर सोमवार दोपहर 1.45 बजे वाराणसी जंक्शन से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेगी.

बनारस से कोलकाता के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

इसके अलावा रेलवे ने बनारस-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी चलाने का फैसला किया है.

  • गाड़ी संख्या 05048 बनारस-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक संचालित की जाएगी. यह ट्रेन हर मंगलवार सुबह 10.45 बजे बनारस स्टेशन से रवाना होगी और पूर्वाह्न 11 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन गाजीपुर सिटी, छपरा, जसीडीह, दुर्गापुर और बर्दमान के रास्ते आगे बढ़ेगी.

रेलवे के शेड्यूल के मुताबिक यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6.15 बजे कोलकाता पहुंचेगी. पूजा पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों से वाराणसी और आसपास के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा.

Also Read:UP IPS Transfer: यूपी में फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 3 वरिष्ठ IPS अफसरों का ट्रांसफर, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola