दिल्ली से पटना के लिए एक और वंदे भारत: 11 नवंबर को चलाने की तैयारी, अलीगढ़-कानपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी ट्रेन

Updated:
विज्ञापन

वंदे भारत (AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: दिल्ली से बिहार के लिए 11 नवंबर को नई वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन प्रयागराज, कानपुर और अलीगढ़ होते हुए पटना तक जाएगी. जानें ट्रेन का पूरा टाइमटेबल और वापसी का शेड्यूल.

विज्ञापन

UP News: छठ महापर्व पर दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी में है. नई दिल्ली से पटना के बीच इस अतिरिक्त ट्रेन को 11 नवंबर को चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. खास बात यह है कि ट्रेन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, कानपुर और प्रयागराज होते हुए बिहार पहुंचेगी. इससे यूपी और बिहार के यात्रियों को त्योहार के दौरान सफर का एक और विकल्प मिल सकता है. हालांकि, अभी इस ट्रेन के संचालन को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है. उत्तर रेलवे की ओर से प्रस्ताव पूर्व मध्य रेलवे को भेजा गया है. संबंधित रेल जोनों की सहमति और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही टिकट बुकिंग शुरू होगी.

विज्ञापन

11 नवंबर को दिल्ली से खुलेगी वंदे भारत, 12 नवंबर को वापसी

प्रस्ताव के मुताबिक, ट्रेन संख्या 02258 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल 11 नवंबर को नई दिल्ली से सुबह 5 बजे रवाना होगी. यह अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होते हुए शाम 6:30 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 02257 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल 12 नवंबर को पटना से सुबह 8 बजे रवाना होगी और रात 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

दिल्ली से प्रयागराज तक कहां-कब पहुंचेगी ट्रेन?

प्रस्तावित टाइमटेबल के अनुसार नई दिल्ली से पटना जाने वाली ट्रेन का शेड्यूल इस प्रकार है:

स्टेशनपहुंचने का समय
नई दिल्लीसुबह 5:00 बजे (रवानगी)
अलीगढ़सुबह 6:28 बजे
कानपुर सेंट्रलसुबह 10:00 बजे
प्रयागराजदोपहर 12:30 बजे
डीडीयू जंक्शनदोपहर 3:00 बजे
बक्सरशाम 4:26 बजे
आराशाम 5:10 बजे
पटनाशाम 6:30 बजे

नोट: ये प्रस्तावित समय हैं, अंतिम रेलवे टाइमटेबल नहीं.

पटना से दिल्ली लौटने का भी पूरा शेड्यूल

12 नवंबर को पटना से चलने वाली वापसी ट्रेन का प्रस्तावित टाइमटेबल भी तैयार किया गया है.

स्टेशनपहुंचने का समय
पटनासुबह 8:00 बजे (रवानगी)
आरासुबह 8:38 बजे
बक्सरसुबह 9:25 बजे
डीडीयू जंक्शनसुबह 11:00 बजे
प्रयागराजदोपहर 1:35 बजे
कानपुर सेंट्रलदोपहर 3:50 बजे
अलीगढ़शाम 6:53 बजे
नई दिल्लीरात 9:30 बजे

16 कोच वाली होगी वंदे भारत, 13.5 घंटे में पूरा होगा सफर

प्रस्तावित योजना के अनुसार इस वंदे भारत स्पेशल में 16 कोच लगाए जाने की तैयारी है. नई दिल्ली से पटना के बीच करीब 995.6 किलोमीटर की दूरी ट्रेन लगभग 13 घंटे 30 मिनट में तय करेगी. ट्रेन के प्राथमिक रखरखाव की जिम्मेदारी दिल्ली मंडल को दिए जाने का प्रस्ताव है.

टिकट बुकिंग के लिए अभी करना होगा इंतजार

रेलवे की ओर से तैयार प्रस्ताव पर संबंधित रेल जोनों की सहमति मिलने के बाद ही ट्रेन के संचालन की अंतिम घोषणा होगी. इसके बाद IRCTC और रेलवे आरक्षण काउंटरों पर टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी. ऐसे में यात्रियों को सलाह है कि टिकट बुक करने से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना जरूर जांच लें.

यह भी पढ़ें: 2027 चुनाव से पहले UP पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी: नोएडा-वाराणसी के कमिश्नर समेत 250 पुलिसकर्मियों की कुर्सी पर नजर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola