UP Weather Forecast: यूपी में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, इन इलाकों में गिर सकते हैं ओले

Updated:
विज्ञापन

यूपी में आज कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 12 अक्टूबर को बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पश्चिमी यूपी में 12 अक्टूबर को बारिश, गरज-चमक, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ इलाकों में ओले गिर ने की संभावना है. वहीं, पूर्वी यूपी में अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. इस बीच प्रदेश के कुछ जिलों में दिन के समय गर्मी, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस हो रही है. उधर, गंडक नदी के जलस्तर को लेकर केंद्रीय जल आयोग ने बिहार और उत्तर प्रदेश के निचले इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग लखनऊ द्वारा 11 अक्टूबर 2026 को जारी बुलेटिन के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 से 16 अक्टूबर तक कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं जिनकी गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है और वज्रपात की चेतावनी दी है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में ओले गिर ने की संभावना है. हालांकि 12 से 17 अक्टूबर तक वहां मौसम संबंधी कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से शुष्क रहेगा मौसम

पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार 12 से 14 अक्टूबर तक यहां मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. इसके बाद 15 और 16 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. फिर 17 अक्टूबर को मौसम दोबारा शुष्क हो जाएगा. अगले सात दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले के लिए मौसम संबंधी कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है जिससे लोगों को राहत मिलेगी.

दिन के समय गर्मी का असर

मौसम विभाग लखनऊ द्वारा 11 अक्टूबर 2026 को जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान झांसी में सबसे ज्यादा दर्ज़ किया गया. यहाँ का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है. आगरा दूसरे स्थान पर रहा जहां 35.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ इसके अलावा उरई में 33.8 डिग्री बांदा में 33.4 डिग्री और हमीरपुर में 33.2 डिग्री तापमान रहा. यह रिपोर्ट दिखाती है कि राज्य के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर बना हुआ है.

रात और सुबह के समय ठंडक

इसके विपरीत पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है. मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार बस्ती और हरदोई उत्तर प्रदेश के सबसे ठंडे इलाके रहे जहां न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया. यह तापमान सामान्य से बस्ती में 2.3 डिग्री और हरदोई में 3.3 डिग्री कम रहा इनके बाद अयोध्या में 20.0 डिग्री गोरखपुर में 20.2 डिग्री और बरेली में 20.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. यह सुबह और रात की हल्की ठंड का संकेत देता है.

बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए केंद्रीय जल आयोग की विशेष चेतावनी

केंद्रीय जल आयोग द्वारा 11 अक्टूबर 2026 को बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए एक विशेष सलाह जारी की गई है. नेपाल में नारायणी यानी गंडक नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आने के कारण बूढ़ी गंडक नदी के आरूघाट पर जलस्तर तेजी से बढ़ा है. हालांकि भारतीय सीमा तक पहुंचते-पहुंचते इस बाढ़ के पानी का प्रभाव काफी कम होने की संभावना है. गंडक बराज में पानी की आवक थोड़ी बढ़ सकती है, इसलिए भारत-नेपाल सीमा और बिहार तथा उत्तर प्रदेश में गंडक नदी के निचले इलाकों के स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और स्थिति पर कड़ी नजर रखने की सलाह दी गई है.

WhatsApp Image 2026-10-11 at 1.12.00 PM.jpeg

चेतावनी के रंग और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश

मौसम बुलेटिन में यह बताया गया है कि बारिश की संभावना और जिलों के दायरे को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है. इसके तहत पूर्वानुमान में विभिन्न रंगों के आधार पर चेतावनी जारी की जाती है. जैसे हरी चेतावनी का अर्थ कोई खतरा नहीं होता जबकि पीली या नारंगी चेतावनी सतर्क रहने का संकेत देती है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बदलते मौसम के मिजाज को ध्यान में रखते हुए ही अपनी दैनिक गतिविधियों की योजना बनाएं ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके.

Must Read: UP Weather Today: यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी, पश्चिमी जिलों में बारिश के आसार, लखनऊ और आगरा का जानें हाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola