यूपी के सरकारी शिक्षकों के लिए अपडेट, विशेष TET की तैयारी शुरू, परीक्षा 150 अंकों की होगी… लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि तारीख और आवेदन कब शुरू होंगे?
शिक्षकों के लिए विशेष TET की तैयारी तेज
UP News: उत्तर प्रदेश में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की तैयारी शुरू हो गई है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसे अनिवार्य किया गया है. यह परीक्षा 150 अंकों की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. हालांकि, अभी परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया की घोषणा बाकी है.
UP News: उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों में कार्यरत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) कराने की तैयारी शुरू हो गई है. विभाग ने इस परीक्षा को लेकर कार्ययोजना जारी कर दी है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद प्रदेश में कार्यरत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए TET को अनिवार्य किया गया है.
150 अंकों की होगी विशेष TET परीक्षा
विशेष TET परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी. इसमें शिक्षकों से बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे. प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों को तय प्रक्रिया के तहत इस परीक्षा में शामिल होना होगा. हालांकि, अभी परीक्षा की तारीख और आवेदन की प्रक्रिया की घोषणा नहीं की गई है. विभाग की ओर से आगे परीक्षा की तारीख, आवेदन करने का तरीका और इससे जुड़े अन्य जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बनाई गई कार्ययोजना
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता को लेकर विभाग ने विशेष परीक्षा कराने की योजना तैयार की है. इसी के तहत अब विशेष TET आयोजित करने की तैयारी आगे बढ़ाई जा रही है. इस परीक्षा का मकसद शिक्षकों को निर्धारित पात्रता मानकों को पूरा कराने के साथ उनकी योग्यता का आकलन करना भी है.
परीक्षा की तारीख का अभी इंतजार
फिलहाल शिक्षकों को विशेष TET की तारीख और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. विभाग की ओर से विस्तृत कार्यक्रम जारी होने के बाद परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी सामने आएगी. यानी अभी इतना साफ है कि विशेष TET 150 अंकों की होगी और इसमें बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा में कौन-कौन से चरण होंगे और आवेदन कब से शुरू होगा, इसकी जानकारी विभाग बाद में जारी करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए