UP में छात्रवृत्ति पाने का मिला मौका, दोबारा खोला गया पोर्टल, जाने कब तक होगा आवेदन

Updated:
विज्ञापन

छात्रवृत्ति पाने का फिर मिला मौका

जिन्हें दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ नहीं मिल पाया था, उनके लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कॉलरशिप पोर्टल को दोबारा खोल दिया है. पात्र छात्र 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

Post Matric Scholarship : दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका मिला है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न कारणों से छात्रवृत्ति का लाभ नहीं पा सके छात्र-छात्राओं के लिए शासन ने पोर्टल दोबारा खोल दिया है. मास्टर डाटा तैयार करने से लेकर आवेदन की जांच और डाटा लॉक करने तक की प्रक्रिया एक से 25 सितंबर के बीच पूरी की जाएगी.

विज्ञापन

इन छात्रों को मिलेगा मौका

दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत ऐसे छात्र-छात्राओं को दोबारा अवसर दिया गया है, जिनके आवेदन शिक्षण संस्थाओं से अग्रसारित नहीं हो सके थे. इसके अलावा सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) से आवेदन रिजेक्ट होने या अन्य तकनीकी अथवा प्रक्रिया संबंधी कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित रह गए विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा. योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति दी जाती है.

1 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

शासन ने छात्रवृत्ति प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अलग-अलग चरणों की समय-सारिणी जारी की है. इसके तहत शिक्षण संस्थाओं को सबसे पहले मास्टर डाटा तैयार करना होगा. इसके बाद फीस और रिजल्ट का सत्यापन तथा आवेदनों की स्क्रूटनी की जाएगी.

कब-क्या होगा?

  • 1 से 7 सितंबर: शिक्षण संस्थाएं मास्टर डाटा तैयार करेंगी.
  • 2 से 8 सितंबर: विश्वविद्यालय या संबद्ध एजेंसी की ओर से फीस आदि का सत्यापन किया जाएगा.
  • 3 से 9 सितंबर: जिला समाज कल्याण अधिकारी फीस आदि का सत्यापन करेंगे.
  • 3 से 10 सितंबर: विश्वविद्यालय या संबद्ध एजेंसी की ओर से रिजल्ट अपडेट किया जाएगा.
  • 11 से 15 सितंबर: एनआईसी की ओर से आवेदनों की स्क्रूटनी की जाएगी.

गलत आवेदनों में सुधार का मौका

स्क्रूटनी के दौरान जिन आवेदनों में त्रुटियां पाई जाएंगी, उनमें शिक्षण संस्थाओं के स्तर से सुधार किया जाएगा. इसके लिए 16 से 18 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है. इसके बाद 17 से 19 सितंबर तक शिक्षण संस्थाएं सत्यापित डाटा को अग्रसारित करेंगी.

दोबारा होगी स्क्रूटनी

सुधार के बाद आवेदनों की एक बार फिर जांच की जाएगी. 20 से 22 सितंबर तक एनआईसी दोबारा स्क्रूटनी करेगा, ताकि पात्र विद्यार्थियों के आवेदनों में किसी तरह की त्रुटि न रह जाए.

25 सितंबर तक लॉक होगा शुद्ध डाटा

अंतिम चरण में जनपदीय समिति की ओर से शुद्ध डाटा लॉक किया जाएगा. इसके लिए 17 से 25 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है.ऐसे में छात्रवृत्ति से वंचित पात्र छात्र-छात्राओं के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है.संबंधित विद्यार्थियों को अपने शिक्षण संस्थान से संपर्क कर आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करानी होगी.

Also Read : UP में कहां कितनी सरकारी जमीन और किसका है कब्जा? योगी सरकार ने पूरे यूपी में सर्वे का दिया आदेश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola