बरेली की नसरीन बी की कहानी, बेकरी से गांव की महिलाओं की तकदीर बदल दी

Updated at : 22 Mar 2026 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
Success Story Bareilly Nasreen Bi

बरेली की नसरीन बी

Govt Schemes : बरेली के फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के छोटे से गांव घंघोरा-घंघोरी की नसरीन बी आज मिसाल बन चुकी हैं. पहले वह अपने परिवार की चिंता करती थीं, लेकिन अब आत्मनिर्भर हैं और अपने गांव की 10 महिलाओं को रोजगार भी दे रही हैं.

विज्ञापन

Govt Schemes : नसरीन बताती हैं कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनका नाम इतना उभरेगा. लेकिन जब उन्होंने “जनता” स्वयं सहायता समूह से जुड़कर काम शुरू किया, तो उनकी जिंदगी बदल गई. योगी सरकार की मदद से शुरू हुई छोटी सी शुरुआत आज एक सफल बेकरी व्यवसाय बन गई है, जहां रस्क, फैन और क्रीम रोल जैसे उत्पाद बनाए जाते हैं.

लाभार्थी से एंटरप्रेन्योर बनने की प्रेरक कहानी

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) ने नसरीन जैसी हजारों ग्रामीण महिलाओं को नई पहचान दी है. इस योजना के तहत समूह बनाने, बचत और पैसों की मदद के जरिए कई महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिला. 2022 में उनके समूह को 15,000 रुपये मिले और कुछ ही दिनों बाद 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता भी मिली. इस पैसे ने उनके व्यवसाय को मजबूत आधार दिया. इससे न सिर्फ उनका आत्मविश्वास बढ़ा, बल्कि उन्होंने अपने साथ गांव की 10 अन्य महिलाओं को भी जोड़ लिया. आज यह समूह हर महीने 1 लाख रुपये तक की कमाई कर रहा है.

सरकारी सहायता से बढ़ा कारोबार

सरकार की मदद से नसरीन ने क्रीम रोल बनाने की मशीन लगाई, जिससे उत्पादन बढ़ा. नए रोजगार भी पैदा हुए. नई तकनीक और प्रशिक्षण के जरिए उन्होंने अपने उत्पादों की गुणवत्ता सुधारी और बरेली शहर तक सप्लाई शुरू कर दी. उचित कीमत तय करके और बाजार की मांग के हिसाब से कारोबार बढ़ाते हुए उन्होंने दिखाया कि सरकारी योजनाओं का सही इस्तेमाल छोटे काम को बड़े व्यवसाय में बदल सकता है.

नसरीन की पहल से महिलाओं को मिला रोजगार

नसरीन की सफलता की सबसे प्रेरक बात यह है कि उन्होंने अपनी तरक्की सिर्फ खुद तक सीमित नहीं रखी. उन्होंने 10 महिलाओं को अपने साथ जोड़कर रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का मौका दिया. अब उनका समूह सिर्फ बेकरी तक सीमित नहीं है, बल्कि पापड़, मसाले और चिप्स जैसे नए उत्पाद भी बना रहा है. इससे उनकी आय बढ़ी है और बाजार में पहचान भी मजबूत हुई है. समूह की महिलाओं को नियमित ऑर्डर मिल रहे हैं. 

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola