प्रयागराज मंडल की ट्रेनों में दिखेगा नया अंदाज, विज्ञापन से ट्रेनों की बढ़ेगी ब्रांडिंग

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन के डिब्बों पर लगेगा विज्ञापन (AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रयागराज मंडल की ट्रेनों पर विज्ञापन लगने वाले हैं. जानें कौन सी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं और कैसे कंपनियां ब्रांडिंग कर सकती हैं.

विज्ञापन

North Central Railway : उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल की कई प्रमुख एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और पैसेंजर ट्रेनों में अब नया बदलाव देखने को मिलेगा. इन ट्रेनों के डिब्बों के बाहरी हिस्से पर विज्ञापन लगाए जाएंगे. इसके लिए रेलवे ने तीन साल की अवधि के लिए विनाइल स्टिकर और रैपिंग के जरिए कमर्शियल विज्ञापन देने के अधिकारों की ई-नीलामी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

इन प्रमुख ट्रेनों में मिलेगा विज्ञापन का मौका

ई-नीलामी में प्रयागराज एक्सप्रेस को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है. इसके अलावा प्रयागराज-मेरठ सिटी संगम एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, सूबेदारगंज-उधमपुर एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम-कानपुर अनवरगंज पैसेंजर, प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, रायबरेली-कानपुर अनवरगंज, कानपुर-बांद्रा टर्मिनल सुपरफास्ट, सूबेदारगंज-देहरादून और प्रयागराज-मुजफ्फरपुर बापूधाम जैसी ट्रेनें भी सूची में शामिल हैं.

हर ट्रेन में 700 से 1800 वर्ग मीटर तक जगह

रेलवे की ओर से कंपनियों को विज्ञापन के लिए प्रत्येक ट्रेन के रेक में औसतन 700 से 1800 वर्ग मीटर तक का क्षेत्र उपलब्ध कराया जा रहा है. इस जगह का इस्तेमाल विनाइल स्टिकर और रैपिंग के जरिए ब्रांडिंग के लिए किया जा सकेगा.

वेबसाइट पर लगाई जा सकती है ई-नीलामी में बोली

प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह के अनुसार, इच्छुक एजेंसियां ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए रेलवे की वेबसाइट पर बोली लगा सकती हैं इससे ट्रेनों के बाहरी हिस्से का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जाएगा और कंपनियों को बड़े स्तर पर अपने ब्रांड के प्रचार का अवसर मिलेगा. Also Read : अयोध्या में दीपोत्सव पर 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, 2100 ड्रोन से दिखेगा भव्य नजारा, जानें पूरा प्लान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola