‘महंगाई डायन खाए जात है', गाने का जिक्र कर बोले निरहुआ- संसाधन कम और आबादी ज्यादा, महंगाई का बताया कारण

Updated:
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के नेता और अभिनेता दिनेश लाल यादव

Nirahua on Inflation: BJP नेता और अभिनेता दिनेश लाल यादव ने महंगाई पर एक नया दृष्टिकोण पेश किया है. उन्होंने दशकों से चली आ रही महंगाई की समस्या का मूल कारण बढ़ती जनसंख्या और सीमित संसाधनों को बताया है.

विज्ञापन

Nirahua on Inflation: महंगाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता और अभिनेता दिनेश लाल यादव ने एक वीडियो में अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ने की बात कोई नई नहीं है, बल्कि वह दशकों से इसके बारे में सुनते आ रहे हैं. उन्होंने महंगाई के बढ़ने की वजह संसाधनों की तुलना में बढ़ती जनसंख्या को बताया और कहा कि जनसंख्या पर नियंत्रण होने से महंगाई पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है.

विज्ञापन

‘90 के दशक में भी सुनते थे महंगाई डायन खाए जात है’

दिनेश लाल यादव ने कहा कि जब से उन्होंने होश संभाला है, तब से महंगाई बढ़ने की बात सुनते आ रहे हैं. उन्होंने 90 के दशक की फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में भी ‘सैंया तो बहुत कमात है, महंगाई डायन खाए जात है’ जैसे गाने सुनने को मिलते थे. उन्होंने सवाल उठाया कि यह कौन सी नई बात है, क्योंकि दशकों से लोग महंगाई की चर्चा करते आ रहे हैं.

बोले- संसाधन सीमित हैं और जनसंख्या बढ़ रही है

BJP नेता ने कहा कि महंगाई पर चर्चा करते समय इस बात पर ध्यान नहीं दिया जाता कि संसाधन उतने ही हैं, जबकि जनसंख्या लगातार बढ़ रही है. उनके मुताबिक, इसी वजह से महंगाई बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि अगर महंगाई को नियंत्रित करना है तो सबसे पहले जनसंख्या नियंत्रण पर ध्यान देना चाहिए.

‘संसाधन चार लोगों का और 40 लोग हो जाएंगे तो महंगाई बढ़ेगी’

दिनेश लाल यादव ने अपने बयान में कहा कि अगर किसी के पास चार लोगों के लिए संसाधन हैं और वहां 40 लोग हो जाएंगे, तो महंगाई बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही अखबार, उपन्यास और न्यूज में महंगाई को लेकर इसी तरह की बातें सुनते आ रहे हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर महंगाई को लेकर इतनी चिंता है तो सबसे पहले जनसंख्या पर नियंत्रण करने पर ध्यान देना चाहिए.

Must Read- "खाता तुम्हारा, कमाई हमारी!" वाराणसी में आम लोगों के नाम पर चल रहा था 116 करोड़ का साइबर नेटवर्क, 4 गिरफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola