मथुरा में 'सावधान इंडिया' जैसी वारदात: पहले रचाया ब्याह, फिर कुछ दिन बाद फरार, ऐसे खुला लुटेरी दुल्हन गैंग का राज

Updated:
विज्ञापन

लुटेरी दुल्हन गैंग का राज खुला

Mathura News: मथुरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बेटे की शादी कराने के नाम पर 1.15 लाख की ठगी की गई. पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

Mathura News: मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में बेटे की शादी कराने के नाम पर 1.15 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि अलीगढ़ के पनेठी देवी मंदिर में युवक की शादी एक युवती से कराने के कुछ दिन बाद वह अपने साथियों के साथ फरार हो गई. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 45,010 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं. तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

शादी के नाम पर लिए 1.15 लाख, फिर दुल्हन हुई फरार

क्षेत्राधिकारी मांट अमर नाथ यादव ने बताया कि थाना सुरीर क्षेत्र के नगला जयसिंह गांव निवासी चंद्रभान ने पुलिस से शिकायत की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि बेटे की शादी कराने के नाम पर आरोपियों ने उनसे 1 लाख 15 हजार रुपये लिए. इसके बाद उनके बेटे को अलीगढ़ के पनेठी देवी मंदिर ले जाकर एक युवती से शादी कराई गई. शादी के बाद युवती को ससुराल गांव लाया गया, लेकिन कुछ ही समय बाद वह कथित साथियों इरफान और सुंदर के साथ फरार हो गई. शिकायत के आधार पर सुरीर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

खंडहर के पास से तीनों को पुलिस ने दबोचा

जांच के दौरान पुलिस ने खायरा चौकी क्षेत्र में खंडहर खायरा कोठी के पास एक पेड़ के नीचे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनकी पहचान सुंदर, इरफान और काजल उर्फ रुबीना के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, सुंदर के पास से 15,500 रुपये और एक रीयलमी मोबाइल, इरफान के पास से 22,010 रुपये और एक रीयलमी मोबाइल, जबकि काजल उर्फ रुबीना के पास से 7,500 रुपये और एक सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया गया.

नकदी और तीन मोबाइल बरामद, आरोपियों को भेजा जेल

पुलिस के मुताबिक, तीनों के पास से कुल 45,010 रुपये नकद बरामद हुए हैं. इसके अलावा तीन मोबाइल फोन भी मिले हैं. क्षेत्राधिकारी मांट ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Must Read- 'तुम पहले खाओ, फिर मैं खाऊंगा', बागपत में प्रेमी के झांसे में आई नाबालिग, जहर निगलते ही फरार हुआ आरोपी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola