यूपी के मुजफ्फरनगर में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या, शौचालय के गड्ढे में शव को दबाया

Updated:
विज्ञापन
यूपी के मुजफ्फरनगर में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या, शौचालय के गड्ढे में शव को दबाया

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है.

विज्ञापन

लखनऊ. यूपी के मुजफ्फरनगर में एक 25 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों ने मिलकर शव को शौचायल के गड्ढे में दबा दिया. पुलिस का कहना है कि महिला उसी घर में रहती थी. मामले की खुलासा होने के बाद मजिस्ट्रेट को घटनास्थल पर बुलाया गया था. इसके बाद घटनास्थल की खुदाई की गई. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, आशिया नाम की आरोपी महिला ने 7 जून को अपने पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. जांच के दौरान पता चला कि आशिया का उसी इलाके में रहने वाले सागर के सौतेले भाई सुहैल अहमद (28) के साथ प्रेम संबंध था. पूछताछ के दौरान आशिया ने पुलिस को बताया कि उसने सुहेल के साथ मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी और उसे शौचालय के गड्ढे में दबा दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शव की पहचान मंडला गांव निवासी सागर अहमद (30) के रूप में की गयी है.

Also Read: UP News: दारुल उलूम देवबंद के प्रबंधक को नोटिस जारी, छात्रों के अंग्रेजी पढ़ने पर रोक लगाने के फैसले पर एक्शन
मामी की हत्या करने वाला आरोपी भांजा गिरफ्तार

वहीं, बरेली पुलिस ने मामी की हत्या करने वाला आरोपी भांजा को गिरफ्तार किया है. आरोपी भांजा ने चाकुओं से गोदकर मामी की हत्या कर दी. मकान पर कब्जे के विरोध में मामी की हत्या की. पुलिस ने आरोपी को बिचपुरी पुल से गिरफ्तार किया है. उधर, हापुड़ पुलिस ने राजकुमार हत्याकांड का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने एक महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में हत्या की थी. आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर हत्या की है. थाना हाफिजपुर पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, 21 हजार की नकदी बरामद किया है.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola