ePaper

UP Chunav 2022: यादव बाहुल्य सीटों पर बीजेपी की होगी कड़ी परीक्षा, दोहरा पाएगी 2017 का प्रदर्शन?

Updated at : 20 Feb 2022 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: यादव बाहुल्य सीटों पर बीजेपी की होगी कड़ी परीक्षा, दोहरा पाएगी 2017 का प्रदर्शन?

UP Chunav 2022: तीसरे चरण की 59 सीटों में से 30 पर यादवों की संख्या ज्यादा है. ऐसा माना जाता है कि 2017 में यादव विरोधी वोटों का ध्रुवीकरण हुआ था, जिसका फायदा बीजेपी को मिला था. इस बार सपा जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश कर रही है

विज्ञापन

UP Vidhan Sabha Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को है. इस चरण में यादव बाहुल्य सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की परीक्षा होगी. रविवार को 16 जिलों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इस चरण में बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र में भी वोट डाले जाएंगे.

तीसरे चरण में इन 16 जिलों में होगा मतदान

  1. हाथरस

  2. मैनपुरी

  3. फर्रुखाबाद

  4. एटा

  5. औरैया

  6. फिरोजाबाद

  7. कानपुर देहात

  8. कासगंज

  9. कन्नौज

  10. इटावा

  11. कानपुर नगर

  12. जालौन

  13. झांसी

  14. ललितपुर

  15. हमीरपुर

  16. महोबा

Also Read: UP Election 2022: तीसरे चरण के रण में 2.16 करोड़ मतदाता, 627 प्रत्याशी, बूथों पर भी रहेगी विशेष तैयारी
बीजेपी के सामने पुराना प्रदर्शन दोहराने की चुनौती

बीजेपी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में 59 में से 49 सीटों पर जीत का परचम लहराया था. जबकि समाजवादी पार्टी को मात्र 8 सीटों से संतोष करना पड़ा. एक सीट बहुजन समाज पार्टी तो एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी. बीजेपी के सामने अपना पुराना प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है. सपा भी बीजेपी को कड़ी टक्कर देने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस और बसपा भी जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश कर रही हैं.

Also Read: UP Election 3rd Phase 2022: यूपी में तीसरे चरण का मतदान, वोटर्स के लिए पहली बार किए गए ये इंतजाम
यादवों के गढ़ में बीजेपी की होगी कड़ी परीक्षा

तीसरे चरण की 59 सीटों में से 30 पर यादवों की संख्या ज्यादा है. जिलों की बात की जाए तो 16 में से 9 जिलों में यादव मतदाताओं की संख्या ज्यादा है. ऐसा माना जाता है कि 2017 में यादव विरोधी वोटों का ध्रुवीकरण हो गया था, जिसका फायदा बीजेपी को मिला था. इस बार सपा जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश कर रही है. तीसरे चरण की 59 विधान सभा सीटों में 15 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.

यादव बाहुल्य सीटें

  • एटा

  • इटावा

  • कन्नौज

  • मैनपुरी

  • फर्रुखाबाद

  • कानपुर देहात

ध्रुवीकरण और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश

तीसरे चरण में सपा हो या बीजेपी, जातिगत समीकरणों को साधने की भरपूर कोशिश कर रही हैं. बीजेपी की कोशिश वोटों का ध्रुवीकरण कर जीत हासिल करने की है. तीन तलाक जैसे मुद्दों को उठाकर बीजेपी मुस्लिम महिलाओं के वोट बैंक को अपने पाले में करने का प्रयास कर रही है.

Also Read: UP Election 2022: यूपी चुनाव के तीसरे चरण के लिए आयोग तैयार, मतदाताओं के लिए जरूरी सूचनाएं भी जारी
16 जिलों की इन 59 सीटों पर होगा मतदान

हाथरस (SC), सादाबाद, सिकन्दराराऊ, टुण्डला (SC), जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, कासगंज, अमांपुर, पटियाली, अलीगंज, एटा, मारहरा, जलेसर (SC), मैनपुरी, भोगांव, किशनी (SC), करहल, कायमगंज (SC), अमृतपुर, फर्रूखाबाद, भोजपुर, छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज (SC), जसवन्तनगर, इटावा, भरथना (SC), बिधूना, दिबियापुर, औरैया (SC), रसूलाबाद (SC), अकबरपुर-रनिया, सिकन्दरा, भोगनीपुर, बिल्हौर (SC), बिठूर, कल्याणपुर, गोविन्दनगर, (213) सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर, कानपुर कैण्ट, महाराजपुर, घाटमपुर (SC), माधौगढ़, कालपी, उरई, बबीना, झांसी नगर, मऊरानीपुर (SC), गरौठा, ललितपुर, महरौनी (SC), हमीरपुर, राठ (SC), महोबा और चरखारी.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola