उत्तर प्रदेश में 3 जनवरी से बच्चों का वैक्सीनेशन, नए साल से रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां पढ़ें पूरी प्रोसेस

1 जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. उत्तर प्रदेश में 15 से 18 साल तक बच्चों को वैक्सीन की डोज लगेगी. 3 जनवरी से कोवैक्सीन की डोज दी जाएगी.
UP Children Corona Vaccination: देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसी बीच ओमिक्रॉन से भी खतरा बढ़ा है. केंद्र सरकार ने 3 जनवरी से बच्चों को (15 से 18 साल) कोरोना वैक्सीन की डोज देने की घोषणा की है. इसके लिए 1 जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. उत्तर प्रदेश में 15 से 18 साल तक बच्चों को वैक्सीन की डोज लगेगी. 3 जनवरी से कोवैक्सीन की डोज दी जाएगी.
लखनऊ की बात करें तो 3 लाख से ज्यादा बच्चों को वैक्सीन की डोज लगनी है. वैक्सीनेशन के लिए कोविन पोर्टल पर 2007 (उससे पहले भी) में जन्मे बच्चे रजिस्ट्रशन कराएं. एक जनवरी की सुबह 10 बजे से कोविन पोर्टल को रजिस्ट्रेशन के लिए खोला गया है. उत्तर प्रदेश में करीब 31 अस्पतालों में बच्चों को वैक्सीनेशन लगेगी. इसमें पीजीआई, बलरामपुर, सिविल, रानी लक्ष्मीबाई, लोकबंधु, ठाकुरगंज टीबी हॉस्पिटल, केजीएमयू, डफरिन, लोहिया, महानगर भाऊराव देवरस समेत अन्य अस्पताल शामिल हैं. इसके साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी बच्चों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जाएगी.
उत्तर प्रदेश के 15 से 18 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी हो चुकी है. वैक्सीनेशन के लिए कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. वैक्सीनेशन के लिए ऑनसाइट स्लॉट बुकिंग भी करवा सकते हैं. बुकिंग के लिए दसवीं का आईडी कार्ड मान्य होगा.
यूपी में बच्चों के वैक्सीनेशन की तैयारी
-
सबसे पहले https://www.cowin.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं
-
वेबसाइट कोविन पोर्टल पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराएं
-
रजिस्ट्रेशन के वक्त बच्चे का नाम, उम्र समेत जरूरी सूचनाएं दर्ज करें
-
रजिस्ट्रेशन होते ही मोबाइल पर कंफर्मेशन मैसेज आएगा
-
आप अपने इलाके का पिन कोड डालें
-
आपके सामने वैक्सीनेशन सेंटर की लिस्ट आएगी
-
आप तारीख और समय के हिसाब से वैक्सीनेशन स्लॉट बुक कर सकते हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




