ePaper

UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में इन पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

Updated at : 10 Jul 2023 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में इन पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने एनफोर्समेंट कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इस भर्ती के तहत कुल 477 पद भरे जाएंगे. नीचे जानिए भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल.

विज्ञापन

UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने एनफोर्समेंट कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इस भर्ती के तहत कुल 477 पद भरे जाएंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन से जुड़ी कुछ शर्तें हैं, जिनको उम्मीदवार को पूरा करना अनिवार्य है. नीचे जानिए भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल.

आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण तारीख

एनफोर्समेंट कांस्टेबल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है. उम्मदीवार 28 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन में संशोधन की आखिरी तारीख 4 अगस्त 2023 है. आपको बता दें कि आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार यूपी पीईटी 2022 में सम्मिलित हुए हों और उनको स्कोर कार्ड जारी किया गया हो. इसी के आधार पर उनको शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों से आवेदन के स्तर पर ऑनलाइन आवेदन के लिए केवल ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क लिया जाएगा. जो सभी कैटेगरी के लिए 25 रुपये है. मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा का शुल्क अलग से देना होगा. जिसका भुगतान मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले किया जाना होगा.

जरूरी योग्यताएं

प्रवर्तन कांस्टेबल के पदों के लिए उम्मदीवार का माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपी की इंटरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा पास करना जरूरी है. प्रवर्तन कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के लिखित परीक्षा के साथ कंप्यूटर स्किल परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण किया जाना और शारीरिक मानको को पूरा करना अनिवार्य है.

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.

  • इसके बाद होम पेज पर दिख रहे UPSSSC Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें.

  • अब अपना रजिस्ट्रेशन करें और खाते में लॉग इन करें.

  • आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

  • एक बार पूरा फॉर्म भरे जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें.

  • वेरिफिकेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Sandeep kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola