UP Politics: मायावती ने भतीजे आकाश को दी बड़ी जिम्मेदारी, बोलीं- भाजपा-कांग्रेस में सॉफ्ट हिंदुत्व की लगी होड़
Bahujan Samaj Party supremo Mayawati holds a press conference at her party office in Lucknow on Saturday. Express Photo by Vishal Srivastav. 27.04.2019.
UP Politics: मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस कर लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर चर्चा की. मायावती ने कहा कि धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस पर एक साथ निशाना साधा है. मायावती ने कहा कि लव जिहाद और धार्मिक परिवर्तन के आड़ में धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है.
लखनऊ. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी में राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा व कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा है. मायावती ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस में सॉफ्ट हिंदुत्व को लेकर होड़ मची हुई है. राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में हम दलितों, आदिवासियों तथा अन्य पिछड़े वर्गों का हर स्तर पर शोषण, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर हम आने वाले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने संगठन के बारे में कहा कि संबंधित पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं मायावती ने विधानसभा चुनाव के लिए आकाश आनंद (Akash Anand) को बड़ी जिम्मेदारी दी है.
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि लव जिहाद और धार्मिक परिवर्तन के आड़ में धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है. यूपी और उतराखंड में जो मजार तोड़े जा रहे हैं उसका बीएसपी विरोध करेगी. बीएसपी सभी धर्म का एक बराबर सम्मान करती है. कांग्रेस और बीजेपी को हिंदू धर्म के अलावा दूसरे धर्म का भी सम्मान करना चाहिए. मायावती ने कहा कि महाराष्ट्र में सांप्रदायिक हिंसा हो रही है. जिसमें दलित और पिछड़ों का उत्पीड़न हो रहा है.
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि पिछले कुछ समय से भाजपा और कांग्रेस में इस मुद्दे पर काफी प्रमुखता से लड़ाई चल रही है. इन दोनों में कौन बड़ा हिंदुत्ववादी व हिंदू भक्त है और पूजा पाठ करने में माहिर है. इससे ये स्पष्ट होता है कि हिंदू धर्म को छोड़कर बाकी सभी धर्मों की दोनों पार्टियां उपेक्षा कर रही हैं.
Also Read: ऑनलाइन तबादले के इच्छुक वरीयता में अधिकतम पांच विकल्प चुन सकेंगे शिक्षक, जानें कब तक चलेगी तबादला प्रक्रिया
मायवती ने आगामी विधानसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आकाश आनंद को राज्य विधानसभा के लिए कॉर्डिनेटर बनाया गया है. इस साल होने राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीएसपी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगी. राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में हम दलितों, आदिवासियों तथा अन्य पिछड़े वर्गों का हर स्तर पर हो रहे शोषण, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर हम आने वाले चुनाव लड़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










