UP Election 2022: पहले फेज में 156 तो दूसरे चरण में 147 उम्मीदवार दागी, आजम खान पर सबसे ज्यादा केस

पहले फेज में 156 प्रत्याशियों (25 फीसदी) ने खुद पर आपराधिक मामले घोषित किए हैं. दूसरे फेज में 584 में से 147 उम्मीदवारों (25 फीसदी) ने आपराधिक मामले घोषित किए हैं.
UP Election 2022 ADR Report: यूपी इलेक्शन वॉच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वालों के आपराधिक रिकॉर्ड्स की जानकारी दी है. पहले चरण में 623 कैडिडेट्स हैं. इसमें 615 के शपथ पत्रों के आधार पर एडीआर ने बताया है कि पहले फेज में 156 प्रत्याशियों (25 फीसदी) ने खुद पर आपराधिक मामले घोषित किए हैं. दूसरे फेज में चुनाव लड़ने वाले 586 में से 584 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों की स्टडी की गई. इससे पता चला कि 584 में से 147 उम्मीदवारों (25 फीसदी) ने आपराधिक मामले घोषित किए हैं.
पहले फेज में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग है. इसमें 623 उम्मीदवार मैदान में हैं. एडीआर ने पहले फेज के 615 में से 156 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है. पहले फेज में सपा के 28 में से 21 (75%), रालोद के 29 में से 17 (59%), बीजेपी के 57 में से 29 (51%), कांग्रेस के 58 में से 21 (36%), बसपा के 56 में से 19 (34%) और आप के 52 में से 8 (15%) उम्मीदवारों पर केस हैं.
दूसरे फेज में 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग है. एडीआर के मुताबिक दूसरे फेज के 586 में से 584 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया गया. इनमें से 584 में से 147 (25 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं. गंभीर आपराधिक मामलों वाले 113 प्रत्याशी (19 फीसदी) हैं.
Also Read: UP Chunav 2022: पहले चरण में 615 में से 156 उम्मीदवार दागी, ADR की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
-
सपा- 52 में से 35 (67 %)
-
काग्रेस- 54 में से 23 (43%)
-
बसपा- 55 में से 20 (36%)
-
बीजेपी- 53 में से 18 (34%)
-
आरएलडी- 3 में से 1 (33 %)
-
आप- 49 में से 7 (14% )
-
सपा- 52 में से 25 (48%)
-
कांग्रेस- 54 में से 16 (30%)
-
बसपा- 55 में से 15 (27%)
-
बीजेपी- 53 में से 11 (21%)
-
रालोद- 3 में से 1 (33%)
-
आप- 49 में से 6 (12%)
दूसरे चरण में उम्मीदवारों के घोषित आपराधिक मामलों में पहले स्थान पर रामपुर से सपा के आजम खान हैं. आजम खान पर 87 मामले हैं. दूसरे स्थान पर चमरौआ से सपा के नासीर अहमद खान के ऊपर 30 मामले हैं. तीसरे स्थान पर सपा के ही स्वार विधानसभा से मोहम्मद अब्दुल्लाह आजम खान हैं. वहीं, छह उम्मीदवारों ने महिलाओं पर अत्याचार से संबंधित मामले घोषित किए हैं. एक उम्मीदवार ने हत्या से संबंधित और 18 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर हत्या के प्रयास से जुड़ा मामला घोषित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




