UP Crime News: पति से छुपकर पत्नी कर रही थी..., शक होने पर दोनों ने मिलकर लिख दी हत्या की स्क्रिप्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2023 4:14 PM
UP Crime News: संभल में युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया. महिला ने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी को रास्ते से हटाने की पूरी साजिश रची थी. इसके बाद महिला द्वारा पूरी प्लानिंग के अनुसार अपने प्रेमी को बहाने से बुलाकर उसकी हत्या करा दी गयी.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के संभल जिले की पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. एक हफ्ते पहले बाइक सवार युवक की गोली मार हत्या केस की जांच करते हुए पुलिस ने पर्दा हटा दिया. इस मामले में पुलिस ने महिला सहित तीन हत्यारों को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो चौकाने वाले खुलासा किए. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार की गई महिला के साथ मृतक युवक के पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध था. जब इस प्रेम संबंध के बारे में पति को जानकारी हो गयी तो पति ने इसका विरोध किया. लेकिन युवक महिला के साथ संबंध खत्म करने को राजी नहीं था. फिर पति ने किसी एक को चुनने का ऑफर दिया. इसके बाद महिला ने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी को रास्ते से हटाने की पूरी साजिश रच डाली.
महिला ने पूरी प्लानिंग के अनुसार अपने प्रेमी को बहाने से बुलाकर उसकी हत्या करा दी. बता दें कि गुन्नौर कोतवाली इलाके के अकबरपुर गांव निवासी युवक की हत्या एक सप्ताह पहले गोली मारकर की गयी थी. जिसके बाद पुलिस ने युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी. पुलिस ने जब युवक के नंबर की कॉल डिटेल निकाली तो मामला प्रेम प्रसंग की तरफ पहुंच गया. मृतक युवक की मोबाइल पर एक ही दिन में 74 बार एक ही नंबर पर बात की गयी थी. जिसके बाद पुलिस ने महिला के नंबर की भी कॉल डिटेल निकाली तो महिला के नंबर से अपने पति घलेंद्र के साथ 104 बार कॉल पर बात की गई थी.
Also Read: बरेली: जिंदगी की जंग हार गई ‘मुन्नी’, पिता-बेटे और दामाद ने शादी के 24 घंटे बाद लिखी थी हत्या की स्क्रिप्ट
जानकारी के अनुसार, महिला और मृतक युवक के बीच प्रेम संबंध था. दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी. इसकी जानकारी महिला के पति को हो गयी. इसके बाद महिला के पति ने उसे मायके छोड़ आया था. जिसके बाद से महिला अपने मायके में रह रही थी. काफी समय बीत जाने के बाद महिला के पति ने उसे पति या प्रेमी में से किसी एक को चुनने और तलाक देने का ऑफर दिया. लेकिन महिला अपने पति को तलाक देने के लिए तैयार नहीं हुई. इसी बीच महिला ने अपने पति के साथ प्रेमी को रास्ते से हटाने की पुरी साजिश रच ली थी. जिसके बाद महिला ने 23 अप्रैल को अपने प्रेमी युवक संजय को मिलने के बहाने से मायके में बुला लिया. इसी बीच महिला ने अपने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या करा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










